रांची से मांगी गयी उपस्थिति रिपोर्ट नगर निगम कर्मियों की बढ़ी बेचैनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2018 5:07 AM

विज्ञापन

देवघर : मंगलवार को निगमकर्मियों की बेचैनी शाम में एकाएक बढ़ गयी. उनकी उपस्थिति रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची ने मांगी है. उसका मिलान कराया जायेगा. यह रिपोर्ट मंगलवार को सुडा के प्रतिनिधि मंडल अपने साथ रांची ले गये. रिपोर्ट मांगने की भनक कुछ कर्मियों को लग चुका थी, लेकिन कुछ कारण समझ […]

विज्ञापन

देवघर : मंगलवार को निगमकर्मियों की बेचैनी शाम में एकाएक बढ़ गयी. उनकी उपस्थिति रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची ने मांगी है. उसका मिलान कराया जायेगा. यह रिपोर्ट मंगलवार को सुडा के प्रतिनिधि मंडल अपने साथ रांची ले गये. रिपोर्ट मांगने की भनक कुछ कर्मियों को लग चुका थी, लेकिन कुछ कारण समझ नहीं पा रहे थे.

शाम में रिपोर्ट अपने साथ ले जाने की जानकारी मिलते ही उनकी बेचैनी बढ़ गयी. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता इंद्रेश शुक्ला ने बताया कि सुडा के प्रतिनिधि मंडल नासिर मीनहाफ ने मंगलवार शाम में निगम के सभी कर्मियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस रिपोर्ट मांगी है. उसे निकाल कर दिया गया. वह रिपोर्ट अपने साथ रांची ले गये. इसके माध्यम से लोगों की उपस्थिति के साथ-साथ मशीन की स्थिति के बारे में पता चल सकेगा. मशीन सही काम कर रहा है या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola