पार्किंग, सब्जी मंडी तथा अस्थायी दुकान का टेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:39 AM
विज्ञापन
टेंडर में ठेकेदार नहीं आने की वजह से निगम ने तत्काल एक साल के लिए सशर्त दिया टेंडर टेंपू व मैजिक के लिए अंतिम तिथि आज, कल से कटेगा फाइन देवघर : सब्जी मंडी, रोड साइड व नाला पर अस्थायी दुकानों व पार्किंग टैक्स वसूली के लिए टेंडर निकालने के बाद भी टेंडर में एक […]
विज्ञापन
टेंडर में ठेकेदार नहीं आने की वजह से निगम ने तत्काल एक साल के लिए सशर्त दिया टेंडर
टेंपू व मैजिक के लिए अंतिम तिथि आज, कल से कटेगा फाइन
देवघर : सब्जी मंडी, रोड साइड व नाला पर अस्थायी दुकानों व पार्किंग टैक्स वसूली के लिए टेंडर निकालने के बाद भी टेंडर में एक भी ठेकेदार शामिल नहीं होने के कारण निगम ने सशर्त एक साल के लिए टेंडर दे दिया है. वहीं टेंपू, ट्रेकर व मैजिक का टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि आज है. इसके बाद निगम की ओर से टीम छापेमारी कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. निगम ने नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत रवि रोबिन को 75 हजार रुपया प्रति माह के हिसाब से निगम क्षेत्र अंतर्गत रोड साइड पार्किंग,
रवि शंकर ठाकुर को 3.30 लाख रुपये प्रति माह में सब्जी मंडी व प्रकाश मिश्र को रोड साइड व नाला के ऊपर अस्थायी दुकानों से कर वसूली के लिए 3.30 लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से टेंडर दिया है. शर्त के अनुसार निगम ने ये टेंडर एक साल के लिए दिया है व निगम को टेंडर रद्द करने का अधिकार कभी भी होगा. इसके अलावा ठेकेदार को तय राशि एक माह अग्रिम के हिसाब से निगम को देना होगा. वहीं निगम ने टैक्स वसूली करने वालों को टी शर्ट व पहचान पत्र रखने की अनिवार्यता अपने शर्त में रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










