बाबा मंदिर में गर्मी की तैयारी पंखे व एसी की चल रही मेंटेनेंस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:37 AM

विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर प्रबंधन गर्मी के आगमन को देखते तैयारी में जुट गया है. हरेक मंदिर में लगे पंखे व पानी सप्लाई के लिए संचालित मोटर पंप का मेंटेनेंस कार्य जारी है. वहीं मंदिर में शुद्ध पेयजल को प्रशासनिक भवन में स्टोर करने के लिए बने कुएं की सफाई कराने की बात चल रही […]

विज्ञापन

देवघर : बाबा मंदिर प्रबंधन गर्मी के आगमन को देखते तैयारी में जुट गया है. हरेक मंदिर में लगे पंखे व पानी सप्लाई के लिए संचालित मोटर पंप का मेंटेनेंस कार्य जारी है. वहीं मंदिर में शुद्ध पेयजल को प्रशासनिक भवन में स्टोर करने के लिए बने कुएं की सफाई कराने की बात चल रही है. मंदिर सहायक प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बिजली के इंचार्ज चंदन राउत को मंदिर परिसर में लगे सभी खराब पंखे को ठीक कराने व करीब एक दर्जन पंखे को ठीक करा कर स्टोर में हर समय तैयार रखने का निर्देश दिया है.

ताकि कहीं भी पंखा खराब होने की सूचना मिले, तो प्रचंड गर्मी में ठीक कराने का इंतजार नहीं करना पड़े. वहीं मंदिर के एसी संचालक संतोष पांडे को मंदिर में संचालित सभी एसी को पूरी तरह से सर्विसिंग करने के साथ-साथ जरूरी पार्ट को स्टोर में रखने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola