एक हजार से अधिक आबादी वाले 14 गांव के दलितों को मिलेगा केंद्र की सात योजनाओं का लाभ, शुरुआत 11 से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:35 AM

विज्ञापन

देवघर : ग्राम स्वराज अभियान के तहत गोड्डा संसदीय क्षेत्र में देवघर के 11 गांव एवं गोड्डा के तीन गांव जहां की आबादी एक हजार से ऊपर है, वहां के दलित आबादी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष […]

विज्ञापन

देवघर : ग्राम स्वराज अभियान के तहत गोड्डा संसदीय क्षेत्र में देवघर के 11 गांव एवं गोड्डा के तीन गांव जहां की आबादी एक हजार से ऊपर है, वहां के दलित आबादी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इंद्रधनुष योजना का लाभ दिया जायेगा.

सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि योजना के तहत देश भर मेें 21058 गांवों के दलितों को लाभ दिया जाना है. देवघर में इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से होगी. कार्यक्रम के दौरान बस्ती में ही रुकेंगे. देवघर के चिह्नित गांवों में संकरी, सुथनियां, तुम्बाबेल, भंगीया पहाड़ी, चरघरा, डहुआ, सलेया, नवाडीह, जोनिया, जमुनिया, गोविंदपुर, पीयरसोल, जमुआ, गोड्डा जिले में बनाेधा, लौगाइ, कौड़ीबहियार माल चिह्नित किया गया है.

कार्यक्रम के दौरान सांसद निशिकांत दुबे बस्ती में ही रुकेंगे
देश भर के 21058 गांवों के गरीबों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola