इस वर्ष अधिक पुलिस-फोर्स मंगाने व व्यवस्था पर विचार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:34 AM

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला 2018 की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की. उन्होंने श्रावणी मेला 2017 की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी. वहीं व्यवस्था में हुई कमियों के बारे में भी पूछा गया. उसमें कैसे सुधार कर बेहतर व्यवस्था की […]

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला 2018 की तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक की. उन्होंने श्रावणी मेला 2017 की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गयी. वहीं व्यवस्था में हुई कमियों के बारे में भी पूछा गया. उसमें कैसे सुधार कर बेहतर व्यवस्था की जा सके, इस पर विचार-विमर्श किया गया. पिछले साल की तरह इस श्रावणी मेले में सुरक्षा-व्यवस्था का संचालन ओपी के माध्यम से होगा. इस साल भी 16 ओपी व सात यातायात ओपी बनाये जायेंगे.

पिछले श्रावणी मेला की अपेक्षा अधिक पुलिस-फोर्स मंगाये जायेंगे.

रैफ, जैप, आइआरबी, इको, एनडीआरएफ, डॉग स्क्वायड, बमरोधी दस्ते आदि के डिमांड पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य तौर पर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय सहित सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे. बैठक के बारे में पूछने पर एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला व्यवस्था को जानने व समझने के लिए पहली बैठक की गयी. पिछली व्यवस्था में क्या कमियां रही, उसे कैसे सुधार किया जाऐ? इस पर पदाधिकारियों की राय ली गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola