2.10 करोड़ से आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा का जीर्णोद्धार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:33 AM

विज्ञापन

देवघर : सरकार के स्तर पर चयनित राजकीय आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा मधुपुर को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्यालय का जीर्णोद्धार सहित मरम्मत दो करोड़ 10 लाख 82 हजार 400 रुपये की लागत से किया जायेगा. उपलब्ध फंड जिला कल्याण विभाग […]

विज्ञापन

देवघर : सरकार के स्तर पर चयनित राजकीय आवासीय अनुसूचित जाति विद्यालय लेढ़वा मधुपुर को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की योजना है. योजना को धरातल पर उतारने के लिए विद्यालय का जीर्णोद्धार सहित मरम्मत दो करोड़ 10 लाख 82 हजार 400 रुपये की लागत से किया जायेगा.

उपलब्ध फंड जिला कल्याण विभाग द्वारा भवन निर्माण विभाग को मार्च 2018 में ट्रांसफर किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर व निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिलाया है. आवासीय विद्यालय लेढ़वा में विद्यार्थियों के अनुपात में इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाएं पर्याप्त नहीं है. इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा कई बार गुहार लगायी गयी थी.

सरकार के स्तर से मॉडल विद्यालय के रूप में किया गया है चयनित
भवन निर्माण विभाग को फंड ट्रांसफर किया गया 2.10 करोड़
मार्च 2018 में फंड ट्रांसफर के बाद विभाग से तकनीकी स्वीकृति के लिए पत्राचार
विद्यार्थियों के आवासन सहित अन्य सुविधाओं के लिए विभाग गंभीर
‘आवासीय विद्यालय का जीर्णोद्धार सहित मरम्मत किया जाना है. विभाग से प्राप्त 2.10 करोड़‍ रुपये भवन निर्माण विभाग को बुक ट्रांसफर कर दिये गये हैं. तकनीकी स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है.
बृज बिहारी राय, जिला कल्याण पदाधिकारी देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola