एक चापानल के भरोसे 300 की आबादी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2018 4:31 AM

विज्ञापन

सारठ बाजार : गर्मी के दस्तक देते ही ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का संकट गहराने लगा है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है. नवादा पंचायत के उबिया के यादव टोला में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है. इस टोले में करीब 45 घर हैं, जिनमें लोगों को प्यास बुझाने […]

विज्ञापन

सारठ बाजार : गर्मी के दस्तक देते ही ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का संकट गहराने लगा है. ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है. नवादा पंचायत के उबिया के यादव टोला में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है. इस टोले में करीब 45 घर हैं, जिनमें लोगों को प्यास बुझाने के लिए केवल दो चापानल हैं. जिसमें एक चापानल दो माह से खराब पड़ा है. करीब तीन सौ की आबादी एक चापाकल के भरोसे है. सुबह होते ही पानी लेने वालों की भीड़ जमा हो जाती है. इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ग्रामीण कौशल्या देवी, प्रमीला देवी, सागो देवी, उर्मिला देवी, सुधीर यादव, मोहन लाल यादव, जितेंद्र यादव, नुनूलाल राय, दशरथ यादव, बासुदेव यादव, उषा देवी समेत अन्य ने बताया कि सुबह एक किलो मीटर दूर नदी में जाकर स्नान करना पड़ता है. पानी को लेकर आपस में तू-तू मैं-मैं होती रहती है. कई बार विभाग व जनप्रतिनिधियों से चापानल मरम्मत कराने को कहा गया, लेकिन फंड नहीं होने की बात कहा जाता है. इघर गोबशाला आंगनबाड़ी के पास एक सप्ताह से चापाकल खराब होने से केंद्र के बच्चों को पेयजल की परेशानी होती है .

वही केंद्र में बच्चों को भोजन बनाने के लिए काफी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने जल्द चापाकल दुरुस्त करने की मांग की है. इस संबंध में मुखिया कंचन देवी ने कहा कि फंड के नहीं रहने रहने के कारण चापानल की मरम्मत नहीं हो पा रही है. फंड मिलते ही चापाकल ठीक कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola