18 ठेला वेंडरों को नहीं मिला लाइसेंस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2018 5:04 AM

विज्ञापन

देवघर : नियमित रूप से कार्डधारियों को सुगम व सरल तरीके से राशन उपलब्ध कराने के लिए अक्तूबर 2017 में 18 ठेला वेंडरों को जनवितरण प्रणाली दुकानदार के रूप में परिणत करने की स्वीकृति दी गयी थी. सभी ठेला वेंडरों को ई-पॉश का आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया, लेकिन जनवितरण प्रणाली की दुकानों में परिणत […]

विज्ञापन

देवघर : नियमित रूप से कार्डधारियों को सुगम व सरल तरीके से राशन उपलब्ध कराने के लिए अक्तूबर 2017 में 18 ठेला वेंडरों को जनवितरण प्रणाली दुकानदार के रूप में परिणत करने की स्वीकृति दी गयी थी. सभी ठेला वेंडरों को ई-पॉश का आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया, लेकिन जनवितरण प्रणाली की दुकानों में परिणत किये गये ठेला वेंडरों का अबतक स्थलीय जांच नहीं की गयी. चिह्नित ठेला वेंडरों को अबतक न तो नया लाइसेंस दिया गया है, न ही पॉश मशीन और न ही लाभुकों की सूची उपलब्ध करायी गयी है.

नतीजा अब भी ठेला वेंडर जिला आपूर्ति विभाग का चक्कर लगाने को विवश हैं. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर नगर निगम क्षेत्र में नौ ठेला वेंडर, मारगोमुंडा प्रखंड में एक ठेला वेंडर, मधुपुर नगर पर्षद क्षेत्र में पांच ठेला वेंडर एवं करौं प्रखंड में तीन ठेला वेंडरों की स्थलीय जांच का आदेश पिछले वर्ष 14 अक्तूबर को दिया गया था.

23 जनवरी तथा 22 फरवरी 2018 को दो-दो बार रिमाइंडर भी दिया गया. बावजूद इसके अबतक मारगोमुंडा प्रखंड के एक ठेला वेंडर तथा करौं प्रखंड के तीन ठेला वेंडर की स्थलीय जांच कर मार्केटिंग ऑफिसर द्वारा दिया गया है. शेष प्रखंडों के ठेला वेंडरों की स्थलीय जांच एमओ द्वारा अबतक नहीं की गयी है.

अक्तूबर 2017 में 18 ठेला वेंडरों को जविप्र दुकानदार के रूप में मिली थी स्वीकृति
अबतक नहीं दी गयी ई-पॉश मशीन व लाभुकों की सूची वंचित
अबतक करौं व मारगोमुंडा प्रखंड के एमओ द्वारा सौंपी गयी है जांच रिपोर्ट
देवघर नगर निगम के नौ सहित मधुपुर नगर पर्षद के पांच ठेला वेंडरों को नहीं मिली रिपोर्ट
मार्केटिंग ऑफिसर को विभाग दो बार भेज चुका है रिमाइंडर
प्रखंडवार चिह्नित ठेला वेंडरों का नाम
देवघर नगर निगम : काशीनाथ साह, नुनेश्वर सिंह, मोहन मंडल, नंदलाल ठाकुर, सुखदेव पासवान, मंगल तूरी, बासुदेव तूरी, पुरुषोत्तम सिंह, अशोक झा
मारगोमुंडा : राम अवतार साह
मधुपुर नगर पर्षद : कृष्णा देवी, शकुंतला देवी, अलाउद्दीन अंसारी, गोविंद लाल तुमकुरिया, मुर्तजा आजाद
करौं : परेशनाथ राय, प्रह्लाद प्रसाद मोदी, सहदेव प्रसाद राय
ठेला वेंडर से संबंधित रिपोर्ट एमओ से मांगी गयी है. फिजिकल वेरिफिकेशन रिपोर्ट आने के बाद लाइसेंस जारी कर दिया जायेगा.
– देवलाल उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवघर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola