गोड्डा के 50 किसान प्रशिक्षण लेने पुणे पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2018 4:43 AM
विज्ञापन
पहले बैच में 50 किसान महाराष्ट्र पहुंचे अगले माह देवघर व दुमका के किसानों की बारी गोड्डा : गोड्डा के किसानों को बाहर के राज्यों में ले जाकर बेहतर कृषि तकनीक की जानकारी मिले इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर टूर कराने की पहल की गयी है. इस कार्यक्रम के तहत गोड्डा के 50 किसानों […]
विज्ञापन
पहले बैच में 50 किसान महाराष्ट्र पहुंचे
अगले माह देवघर व दुमका के किसानों की बारी
गोड्डा : गोड्डा के किसानों को बाहर के राज्यों में ले जाकर बेहतर कृषि तकनीक की जानकारी मिले इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर टूर कराने की पहल की गयी है. इस कार्यक्रम के तहत गोड्डा के 50 किसानों को सांसद निशिकांत दुबे के पहल पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित बारामती भेजा गया है. बारामती पहुंच कर जिले के किसानों ने वहां की खेती प्रणाली को देखा और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. पूरे चार दिनों के टूर का सारा खर्च केंद्र सरकार की ओर वहन किया जायेगा. जिसमें आने-जाने के खर्च, रहने तथा भोजन आदि खर्च के साथ ठहराव की व्यवस्था भी शामिल है. गोड्डा से जानेवाले किसानों में अवधेश कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, महेंद्र कुमार आदि के नाम शामिल हैं. किसान मंगलवार को बारामती के विभिन्न चीनी मिल व ईख की खेती के तरीके की जानकारी ली.
गोड्डा के 50 किसान…
किसान अपनी इस यात्रा से काफी प्रसन्न हैं. एक किसान पर सरकार की ओर से करीब 10 से 15 हजार रुपये खर्च किया जा रहा है. हालांकि इस बैच के बाद देवघर और दुमका से 50 किसानों के किसानों का एक और दल कृषि तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करने टूर पर जायेंगे.
गोड्डा के किसानों से जो वादा किया था, अब पूरा हो रहा है. किसान अब नयी तकनीक सीख कर उन्नत कृषि करेंगे. प्रधानमंत्री जी को इसके लिए बहुत बहुत आभार.
-निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










