फर्जी एनओसी पर बेच दी गयी जसीडीह की ढनढनियां कोठी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 5:18 AM
देवघर : देवघर में फर्जी कागजातों पर भूमि की खरीद-बिक्री होती रही है. कुछ साल पूर्व भूमि घोटाला का मामला भी सामने आया, जिसकी सीबीआइ जांच अब भी पूरी नहीं हो सकी है. इसी बीच एक ओर सनसनीखेज मामला सामने आया है. भूमि कारोबारियों ने फर्जी एनओसी पर जसीडीह स्थित एेतिहासिक ढनढनियां कोठी (ढनढनियां ब्रदर्स […]
देवघर : देवघर में फर्जी कागजातों पर भूमि की खरीद-बिक्री होती रही है. कुछ साल पूर्व भूमि घोटाला का मामला भी सामने आया, जिसकी सीबीआइ जांच अब भी पूरी नहीं हो सकी है. इसी बीच एक ओर सनसनीखेज मामला सामने आया है. भूमि कारोबारियों ने फर्जी एनओसी पर जसीडीह स्थित एेतिहासिक ढनढनियां कोठी (ढनढनियां ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड) को बेच डाला.
इससे संबंधित वाद सिविल जज द्वितीय के कोर्ट में चल रहा था. कोर्ट द्वारा देवघर अंचल कार्यालय से ढनढनियां कोठी की बिक्री के लिए जारी एनओसी का सत्यापन कराया गया, तब इस मामले का खुलासा हुआ. सत्यापन में देवघर अंचल के सीओ ने कोर्ट को कहा कि 17 जून 2006 को इस जमीन से संबंधित राजकिशोर चौधरी के नाम से कोई एनओसी जारी ही नहीं हुआ है. सीओ के रिपोर्ट के आधार पर सिविल जज द्वितीय ने 21 मार्च 2018 को आदेश जारी करते हुए जसीडीह थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया है. ढ़ंढ़नियां कोठी की जमीन की अलग-अलग नौ रजिस्ट्री हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










