सीआरपीएफ उपकमांडेंट की पत्नी से मांगा एटीएम पिन, 40 हजार ठगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:15 AM
पालोजोरी : पलामू सीआरपीएफ के उपकमाडेंट की पत्नी से साइबर ठगी के मामले में पलामू पुलिस शुक्रवार को पालोजोरी पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से साइबर अपराधी की तलाश में कई गांवों में छापेमारी की. पलामू पुलिस ने बताया कि जिले में सीआरपीएफ 112वीं बटालियन में उपकमांडेंट के पद पर कार्यरत रवि रंजन की पत्नी […]
पालोजोरी : पलामू सीआरपीएफ के उपकमाडेंट की पत्नी से साइबर ठगी के मामले में पलामू पुलिस शुक्रवार को पालोजोरी पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से साइबर अपराधी की तलाश में कई गांवों में छापेमारी की. पलामू पुलिस ने बताया कि जिले में सीआरपीएफ 112वीं बटालियन में उपकमांडेंट के पद पर कार्यरत रवि रंजन की पत्नी को झांसा देकर उनके खाते से दो बार में 40 हजार रुपये की ठगी कर ली थी़ उपकमांडेंट रवि रंजन ने पलामू शहर थाना में मामला दर्ज कराया था़ इसी मामले में पलामू शहर थाना के एसआइ राम राय मुर्मू व कांस्टेबल संजय कुमार पालोजोरी पहुंचे थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










