डिक्की तोड़ उचक्कों ने उड़ा लिये 25 हजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:15 AM
विज्ञापन
सारठ चौक पर बाइक खड़ी करगये थे सब्जी खरीदने सारठ बाजार : अपना खून पसीना एक कर खेतीबारी से पालोजोरी थाना क्षेत्र के धावा निवासी कलमुद्दीन ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा किये थे. लेकिन बेचारे कलमुद्दीन को क्या पता था कि बैंक से पैसे निकालते ही उन पर कोई […]
विज्ञापन
सारठ चौक पर बाइक खड़ी करगये थे सब्जी खरीदने
सारठ बाजार : अपना खून पसीना एक कर खेतीबारी से पालोजोरी थाना क्षेत्र के धावा निवासी कलमुद्दीन ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंक में पैसे जमा किये थे. लेकिन बेचारे कलमुद्दीन को क्या पता था कि बैंक से पैसे निकालते ही उन पर कोई और हाथ फेर लेगा. सारठ थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर उचक्कों ने उनकी बाइक की डिक्की तोड़कर "25 हजार व पासबुक चुरा लिये. कलमुद्दीन मियां ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि सारठ एसबीआइ शाखा से अपने बचत खाता से 25 हजार की निकासी कर बाइक से लौट रहे थे. उन्होंने बाइक की डिक्की में रुपये व पासबुक रखे थे.
घर जाने के दौरान रास्ते में वे सारठ चौक के पास बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे. वापस लौटने पर डिक्की टूटा था व पैसे गायब थे. कलमुद्दीन ने अपनी बेटी की शादी के सामान की खरीदारी के लिए पैसे की निकासी की थी. लेकिन, उचक्कों ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया.
उन्होंने बताया कि बैंक से 10 का सिक्का व छोटा नोट मिलने के कारण पैसे डिक्की में रखनी पड़ी थी. जानकारी मिलने पर सारठ थाना पुलिस जांच में लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










