मालगाड़ी हुई बेपटरी, बड़ा हादसा टला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2018 5:14 AM
विज्ञापन
घटना के वक्त ही गुजरने वाली थी डाउन बैद्यनाथधाम इएमयू मालगाड़ी में लदा था एफसीआइ का चावल मधुपुर : स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के निकट रेलवे साइडिंग में शुक्रवार को शंटिंग के दौरान चावल लदा मालगाड़ी ट्रेन ठहराव के लिए बनाये गये स्थायी बफर को तोड़कर आगे निकल गयी. इसमें मालगाड़ी का अंतिम बोगी […]
विज्ञापन
घटना के वक्त ही गुजरने वाली थी डाउन बैद्यनाथधाम इएमयू
मालगाड़ी में लदा था एफसीआइ का चावल
मधुपुर : स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के निकट रेलवे साइडिंग में शुक्रवार को शंटिंग के दौरान चावल लदा मालगाड़ी ट्रेन ठहराव के लिए बनाये गये स्थायी बफर को तोड़कर आगे निकल गयी. इसमें मालगाड़ी का अंतिम बोगी का चार चक्का बेपटरी हो गया. यह गनीमत थी कि मालगाड़ी की स्पीड कम थी वर्ना एक बड़ा हादसा हो सकता था. क्योंकि जिस जगह पर मालगाड़ी बफर तोड़कर आगे निकली वहां से कुछ फीट की दूरी पर ही मधुपुर-जसीडीह डाउन मुख्य लाइन है.
तेज रफ्तार होने या फिर पलटने पर मालगाड़ी की बोगी मेन लाइन के पास जा सकती थी. जिस वक्त दुर्घटना हुई, ठीक उसी समय सुबह 5.15 बजे डाउन लाइन पर बैद्यनाथधाम इएमयू ट्रेन आने वाली थी. मालगाड़ी में एफसीआइ का चावल लदा था. सूचना मिलते ही मधुपुर स्टेशन प्रबंधक एके सिन्हा, पीडब्लआई व आसनसोल से रेल कर्मी व अधिकारी पहुंचे. रेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के कुछ ही देर बाद एआरटी भान आसनसोल से मंगाया गया और बेपटरी बोगी को उठाया गया.
पहले भी हुआ था हादसा
21 फरवरी को भी एक खाली मालगाड़ी को मधुपुर से गिरिडीह भेजा जाना था. इसी मालगाडी को स्टेशन के पश्चिमी सिक लाइन के निकट शंट किया जा रहा था. जिस दौरान पटरी ज्वाइंट पर गड़बड़ी के कारण मालगाड़ी के तीन खाली बोगी बेपटरी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










