अमरलता बनीं जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2018 5:00 AM

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक अमरलता सिंह की अध्यक्षता में बासुकिनाथ में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अरबी खातून ने अमरलता को जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा के रूप में मनोनीत किया. जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पार्टी संगठन की मजबूती व विस्तार के […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की बैठक अमरलता सिंह की अध्यक्षता में बासुकिनाथ में हुई. इस दौरान सर्वसम्मति से जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अरबी खातून ने अमरलता को जरमुंडी प्रखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्षा के रूप में मनोनीत किया. जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्ष को पार्टी संगठन की मजबूती व विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिये.

नगर पंचायत चुनाव को देखते हुए महिला मोर्चा को अविलंब बूथ कमेटी बनाने की बात कही. कहा प्रत्येक बूथ कमेटी में दस महिला सदस्य निश्चित रूप से होनी चाहिए. स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हुई. मौके पर जिला कांग्रेस सचिव कुंदन पत्रलेख, प्रदेश प्रतिनिधि डाॅ अमित कुमार झा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी, रमणीकांत झा, रोहित रंजन, छोटू साह, सेतु, निरंजन मंडल, वीणा कुमारी, बंटी राव, मिठू सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola