117 मवेशियों से लदे तीन कंटेनर जब्त, चार मरे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2018 3:52 AM

विज्ञापन

तस्करी. अंधरीगादर के पास पकड़ाया देवघर : देवघर के रास्ते लगातार पशु तस्करी हो रही है. ट्रक व कंटेनर के जरिये पशुओं को बिहार, बंगाल, असम सहित बांग्लादेश तक भेजा जाता है. एक माह के अंदर दूसरी बार पशु तस्करी का खुलासा हुआ है. गुरुवार की अहले सुबह बिहार से बंगाल की ओर ले जाने […]

विज्ञापन

तस्करी. अंधरीगादर के पास पकड़ाया

देवघर : देवघर के रास्ते लगातार पशु तस्करी हो रही है. ट्रक व कंटेनर के जरिये पशुओं को बिहार, बंगाल, असम सहित बांग्लादेश तक भेजा जाता है. एक माह के अंदर दूसरी बार पशु तस्करी का खुलासा हुआ है. गुरुवार की अहले सुबह बिहार से बंगाल की ओर ले जाने के क्रम जसीडीह थानांतर्गत अंधरीगादर के पास मवेशी से भरा तीन कंटेनर जसीडीह के इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने गुप्त सूचना पर पकड़ा. इसमें आठ चरवाहा व तीन खलासी भी थे. तीनों ट्रकों में 117 मवेशी लाद कर ले जाये जा रहे थे.
इसमें दो गाय व दो बैल मृत पाये गये. वहीं दो की हालत गंभीर है. सभी मवेशियों को शहीद आश्रम रोड स्थित गोशाला-2 में रखा गया. मवेशियों की हालत बेहद खराब थी. देवघर जिला पशु चिकित्सक डाॅ सुनील तिवारी व पंकज कुमार सिन्हा की तत्परता से जान बचायी गयी. डाॅक्टर काे सूचना मिलते ही सुबह चार बजे पहुंच गये.
117 मवेशियों से लदे…
सभी मवेशी को दर्द निवारक इंजेक्शन, ताकत का इंजेक्शन व एंटी सैप्टिक दवा दी गयी. इसके बाद हालत में सुधार आया.
एक कांटेनर भागने में रहा सफल
चार कांटेनर एक साथ जा रहा था. पुलिस को शक हुआ. उसने हाथ दिया. इसमें पहला कांटेनर चकमा देकर भागने में सफल रहा. पुलिस की तत्परता से अन्य तीन कांटेनर पकड़े गये. पुलिस के कड़ा रूख अख्तियार करने पर वाहन चालक ने गाड़ी रोकी. इस बाद सभी को कस्टडी में ले लिया.
रस्सी से बांध कर रखे थे मवेशी
पशु क्रूरता अधिनियम को ताक पर रख कर मवेशियों को ले जाया जा रहा था. गाय, बैल, बछिया व सांड़ सभी को बेहरमी से रस्सा से बांध दिया गया था. सभी के पैर व मुंह में रस्सी बंधे थे, ताकि कोई मवेशी खड़ा नहीं हो सके.
गाड़ी के पीछे नहीं लिखा है नंबर
गाड़ी के केवल आगे में ही नंबर लिखा है. गाड़ी के पीछे नंबर अंकित नहीं है. नंबर प्लेट तार से बांधा गया है. इसे देखने से ही नंबर की वैधता पर संदेह हो रहा है. सभी मवेशी को गोशाला में रखा गया. इसमें विनोद सुल्तानिया, रमेश बाजला, महेश दुबे, प्रेम सिंहानिया, नागेश्वर सुल्तानिया, हरिश तोलासिया एवं भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के विक्रम सिंह, अभिषेक मिश्रा, पंकज झा, संजय देव, सौरभ पाठक, मनीष पांडेय, अटल वाजपेयी आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.
कंटेनर भरे थे मवेशी
पहले कंटेनर (एचआर 38 ओ 3705) में 36 मवेशी, दूसरे कंटेनर (एनएल 01एए 4354) में 39 मवेशी तथा तीसरे कंटेनर (01एए 4356 में) 42 मवेशी लदे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola