दो साइबर अपराधियों को ढाई साल सश्रम कारावास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2018 5:18 AM

विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार की अदालत ने साइबर अपराध में संलिप्तता के अलग-अलग दो मामलों में विकास यादव व पंकज कुमार दास को ढाई वर्ष के सश्रम कारावास व पांच हजार जुर्माना की सजा सुनाई. स्पीडी ट्रायल कर दोनों को सजा सुनाई गयी. बताया जाता है कि सारठ थाना कांड संख्या 344/15 […]

विज्ञापन

मधुपुर : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार की अदालत ने साइबर अपराध में संलिप्तता के अलग-अलग दो मामलों में विकास यादव व पंकज कुमार दास को ढाई वर्ष के सश्रम कारावास व पांच हजार जुर्माना की सजा सुनाई. स्पीडी ट्रायल कर दोनों को सजा सुनाई गयी. बताया जाता है कि सारठ थाना कांड संख्या 344/15 दिनांक 28 दिसंबर 15 में उबिया निवासी विकास यादव आरोपित था.

वहीं सारठ थाना कांड संख्या 332/15 दिनांक 14 दिसंबर 15 मामले में चक्रमा निवासी पंकज कुमार दास आरोपित था. इस मामले में पुलिस ने दिसंबर 17 स्पीडी ट्रायल कराया. दोनों पक्षों से सुनवाई के बाद एसडीजेएम ने दोनों आरोपितों को दोषी पाते हुए ढाई साल की सजा सुनायी है. इसके अलावा पांच हजार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है. सभी सजाएं एक साथ चलेंगी.

पुलिस की मेहनत रंग लायी
साइबर अपराध में काफी समय में सजा सुनाये जाने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि दोनों अपराधियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया गया. जिले में साइबर अपराध में सजा सुनाये जाने का पहला मामला है. दोनो‍ं की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गयी है. एसपी ने इस कांड में त्वरित कार्रवाई के लिए तत्कालीन अनुसंधान कर्ता, मधुपुर के एपीपी व एसडीपीओ को प्रशस्ति पत्र देने को कहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola