ठेकेदार को नोटिस के बाद भी काम में नहीं आयी तेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:01 AM
विज्ञापन
देवघर : देवघर से जसीडीह एनएच 333 के निर्माण कार्य को 31 मार्च तक पूरी तरह खत्म कर देना है. सड़क से लेकर पुलिया का कार्य को इसी माह पूरा कर लेना है. पिछले दिनों इस सड़क के कार्य की धीमी गति पर एनएच के कार्यपालक अभियंता आरबी सिंह ने ठेकेदार रामकृपाल सिंह कन्स्ट्रक्शन कंपनी […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर से जसीडीह एनएच 333 के निर्माण कार्य को 31 मार्च तक पूरी तरह खत्म कर देना है. सड़क से लेकर पुलिया का कार्य को इसी माह पूरा कर लेना है. पिछले दिनों इस सड़क के कार्य की धीमी गति पर एनएच के कार्यपालक अभियंता आरबी सिंह ने ठेकेदार रामकृपाल सिंह कन्स्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस भी दिया था, बावजूद काम में तेजी नहीं आयी है.
पूर्व में जसीडीह में चकाई मोड़ के पास लोगों ने सड़क को पूरी तरह उखाड़ कर छोड़े जाने पर विरोध किया था. धूल की वजह से राहगीरों व सड़क किनारे रहनेवाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. धूल से लोगों की सेहत बिगड़ रही है. उबड़-खाबड़ सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों की साइकिल तक ठीक से नहीं चलती है.
इस रोड में जमुनाजोर पुलिया व दुमका रेललाइन ब्रिज के समीप पुलिया कार्य अभी भी काफी धीमी गति से चल रहा है. हालांकि एसडीओ रामनिवास यादव ने विभाग के सहायक अभियंता को एक सप्ताह में सड़क का काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है व पुल का कार्य भी 24 घंटे कराने को कहा है. वैसे सोमवार को पुल का काम पूरी तरह बंद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










