झांसा देकर खाते से उड़ाये 29,999 रुपये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2018 4:00 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी पुनासी निवासी गोपाल प्रसाद वर्मा को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि 28 फरवरी तक आधार नहीं लिंक कराया, इसलिए एकाउंट बंद कर दिया गया. उसके झांसे में आकर गोपाल ने आधार नंबर समेत मोबाइल पर मिले ओटीपी की उसे […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारी पुनासी निवासी गोपाल प्रसाद वर्मा को अज्ञात मोबाइल धारक ने कॉल कर अपने को बैंक अधिकारी बताते हुए कहा कि 28 फरवरी तक आधार नहीं लिंक कराया, इसलिए एकाउंट बंद कर दिया गया. उसके झांसे में आकर गोपाल ने आधार नंबर समेत मोबाइल पर मिले ओटीपी की उसे जानकारी दे दी.
इसके बाद अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक ने गोपाल के एकाउंट से 29,999 रुपये किसी एप में ट्रांसफर कर लिया. जब उसे आशंका हुई कि धोखाधड़ी के चक्कर में वह फंस चुका है, तब वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा. अज्ञात मोबाइल नंबर 9128092861 के धारक के खिलाफ उसने लिखित शिकायत दिया. साइबर थाना की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










