एक लाख करेंसी के साथ एक धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2018 7:30 AM

विज्ञापन

मधुपुर : रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफॉर्म संख्या दो से एक लाख मूल्य के 10 रुपये की सील बंद करेंसी के साथ ललन कुमार वर्णवाल को हिरासत में लिया है. ललन पटना-धनबाद इंटरसिटी से धनबाद जाने के लिए स्टेशन आया था. वह धनबाद जिले के कतरास मोड़ का रहने वाला है. रुपये की निकासी व […]

विज्ञापन

मधुपुर : रेलवे सुरक्षा बल ने प्लेटफॉर्म संख्या दो से एक लाख मूल्य के 10 रुपये की सील बंद करेंसी के साथ ललन कुमार वर्णवाल को हिरासत में लिया है. ललन पटना-धनबाद इंटरसिटी से धनबाद जाने के लिए स्टेशन आया था. वह धनबाद जिले के कतरास मोड़ का रहने वाला है. रुपये की निकासी व जमा के संबंध में कोई भी दस्तावेज आरपीएफ को ललन नहीं दिखा पाया.

आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ललन कतरास मोड के ही राकेश साव व संजय साव के लिए नयी करेंसी लाने-ले जाने का काम करता है. वह एक लाख पुराने नोट कतरास से लाया था और मधुपुर एसबीआइ के बाहर बदल कर 10 रुपये के नोट लेकर जा रहा था.

आरोपी ने बताया कि मधुपुर में बैंक का चेस्ट है. इसके कारण आसानी से छोटे-बड़े नोट मिल जाते हैं. वह सप्ताह में दो बार मधुपुर आता है और पुराने नोट को देकर बैंक से नयी करेंसी ले जाता है. आरपीएफ ने मामले को रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola