सीसीटीवी तो लगा दिये, लेकिन नहीं होती मॉनीटरिंग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2018 5:23 AM

विज्ञापन

सदर अस्पताल में हो रही घटनाओं के बाद भी प्रबंधन बना है लापरवाह देवघर : सदर अस्पताल में लगाये गये सीसीटीवी की सही मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है. इससे अस्पताल में हो रही घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन इन घटनाओं पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है. अस्पताल प्रबंधन […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल में हो रही घटनाओं के बाद भी प्रबंधन बना है लापरवाह
देवघर : सदर अस्पताल में लगाये गये सीसीटीवी की सही मॉनिटरिंग नहीं की जा रही है. इससे अस्पताल में हो रही घटनाओं पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन इन घटनाओं पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है.
अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल के सभी कॉरिडोर में लगभग दो दर्जन सीसीटीवी लगाये गये, लेकिन अस्पताल के किसी भी वार्ड में अब तक कैमरा नहीं लगाया गया है. अस्पताल के वार्ड में कैमरे नहीं होने से अक्सर वहां होने वाली घटना व स्थिति के बारे में प्रबंधन को जानकारी नहीं मिल पाती है. अस्पताल में लगे कैमरे की मॉनिटरिंग के लिए एक मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, लेकिन उसमें हमेशा ताला लटका रहता है. उस कमरे में कोई कर्मी नहीं रहते है. यही कारण है कि फरवरी माह अस्पताल में लगातार दो बार महिला के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा बदसलूकी की घटना हो चुकी है, बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा अबतक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज नहीं निकाला जा सका.
अस्पताल के वार्ड में नहीं लगाता कैमरा: सदर अस्पताल कॉरिडोर में लगभग 24 कैमरे को लगाया गये हैं, लेकिन अब तक किसी भी वार्ड में कैमरा नहीं लगाया गया है.
इससे असामाजिक तत्व घटना काे अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे है. वार्ड में यदि कैमरा लगाया जाये, तो ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सकती है. साथ ही अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखी जा सकती है.
एसएनसीयू में कैमरा लगाने की है योजना: सदर अस्पताल के एसएनसीयू यूनिट में जल्द ही आठ सीसीटीवी लगाने की योजना है. अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, एसएनसीयू यूनिट में कैमरा लगाये जाने से यूनिट में हो रही गतिविधि तथा यूनिट में आने-जाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा सकती है. सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रबंधन की ओर से योजना स्वीकृति के लिए सिविल सर्जन को पत्र लिखा है.
कहते हैं पदाधिकारी
सीसीटीवी की मॉनिटिंग की जाती है. जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड निकाल कर कार्रवाई की जाती है. अस्पताल के वार्ड के दरवाजे पर कैमरे लगाना चाहिए, ताकि आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके. एसएनसीयू में कैमरे लगाये जाने की योजना है. इसके लिए पहल की जा रही है.
– डॉ सीके साही, प्रभारी डीएस, सदर अस्पताल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola