छात्र को जबरन ले जाने व मारपीट मामले में एफआइआर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2018 2:30 AM

विज्ञापन

चार को पेश कराया गया किशोर न्याय बोर्ड में देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन मुहल्ला निवासी मर्शिला किस्कू के आवेदन पर एससी-एसटी एक्ट का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया गया. मामले में राजन सिंह राजपूत सहित अन्य को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद पकड़े गये चार टीनएजर्स को किशोर […]

विज्ञापन

चार को पेश कराया गया किशोर न्याय बोर्ड में

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन मुहल्ला निवासी मर्शिला किस्कू के आवेदन पर एससी-एसटी एक्ट का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया गया. मामले में राजन सिंह राजपूत सहित अन्य को आरोपित बनाया गया है. घटना के बाद पकड़े गये चार टीनएजर्स को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश कराया गया. समाचार लिखे जाने तक बोर्ड के निर्देश पर इन सभी को बाल सुधार गृह दुमका भेजने की प्रक्रिया चल रही है. उधर, नगर पुलिस राजन सिंह राजपूत समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. जिक्र है कि शुक्रवार सुबह साहिल घर के पास की दुकान से कुछ सामान खरीदने निकला था,
तभी चकाचक बजरंगबली मंदिर के समीप पांच टीनएजर्स वहां पहुंचे और जबरन उसे बाइक पर बैठाकर हलीमाबांध ले गये और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि राजन राजपूत सहित उसके दो टीनएजर्स साथी ने पिस्तौल दिखाकर 10 हजार रुपये मांगा. घटना के दौरान संजीव सहित अन्य युवक वहां मौजूद थे. पैसे के लिए साहिल ने अपने भाई रोहित किस्कू को फोन लगाया. वह पहुंचा तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की. दोनों किसी तरह उनकी चंगुल से बचकर घर पहुंचे.
पीछे-पीछे आरोपित भी उसके घर तक पहुंच गये और अंदर घुस कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. बीच बचाव को पहुंची मर्शिला सहित उसके पति अरविंद किस्कू के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola