असली ज्योतिर्लिंग देवघर में ही है पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने भी कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2018 3:38 AM
देवघर : पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि असली ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थापित है. इसमें कोई विरोधाभास नहीं है. इनके दर्शन भर से परली के ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाते हैं. इनका धार्मिक और एेतिहासिक प्रमाण भी है, जो यह साबित करता है कि देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक […]
देवघर : पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि असली ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थापित है. इसमें कोई विरोधाभास नहीं है. इनके दर्शन भर से परली के ज्योतिर्लिंग के दर्शन हो जाते हैं. इनका धार्मिक और एेतिहासिक प्रमाण भी है, जो यह साबित करता है कि देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग वैद्यनाथ का है. शंकराचार्य पटना के आशियाना नगर फेज वन में धर्म, अध्यात्म व राष्ट्र विषय पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होने आये थे.
भक्तों के सवालों पर उन्होंने कहा : असली ज्योतिर्लिंग देवघर में स्थापित है. इसे ज्योतिर्लिंग की सूची से हटाने की साजिश की गयी है. यह साजिश महाराष्ट्र के बीड जिलेे के परली वैद्यनाथ मंदिर से की गयी है, जो बीते जनवरी में आयोजित शैव महाेत्सव से शुरू हुअा है. इसी तरह की साजिश रच कर देवघर के असली ज्योतिर्लिंग को झुठलाया नहीं जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










