ऑटो ले भागा चालक, दो हजार में रख दिया गिरवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2018 3:36 AM
देवघर : नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ला निवासी अनंत कुमार सिंह ने नगर थाने में दो लोगों के खिलाफ ऑटो लेकर भाग जाने व जान मारने की धमकी देने का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया है. कहना है कि उसकी पत्नी वीणा देवी के नाम से निबंधित ऑटो (जेएच 15जी 9891) को […]
देवघर : नंदन पहाड़ के समीप नंदी नगर मुहल्ला निवासी अनंत कुमार सिंह ने नगर थाने में दो लोगों के खिलाफ ऑटो लेकर भाग जाने व जान मारने की धमकी देने का एफआइआर नगर थाना में दर्ज कराया है. कहना है कि उसकी पत्नी वीणा देवी के नाम से निबंधित ऑटो (जेएच 15जी 9891) को बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगांव निवासी रंजीत रजक ने चलाने लिया था.
दो फरवरी को आरोपित उसके पुत्र रितेश कुमार को लेकर संग्रामपुर चला गया. वहां दो हजार रुपये में ऑटो सोनू कुमार नामक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया. इसका विरोध जब उसके बेटे ने किया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. बाद में पुत्र बस से देवघर वापस लौटा और घटना की पूरी जानकारी दी. इसके बाद अनंत जब संग्रामपुर गया तो सोनू ने दोबारा आने पर जान मारने की धमकी दी.र्
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










