लड़की से छेड़खानी, वीडियो वायरल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 6:59 AM

विज्ञापन

देवघर : शिवरात्रि के दिन सरेआम एक लड़की से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की. हालांकि उक्त लड़की ने बाइक सवार युवकों का निडर होकर प्रतिरोध किया. बीच सड़क पर वह युवक को मारने के लिए सैंडिल उतार रही थी. पूरा माजरा देखने के लिए धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी. उस होकर गुजर रहे बाइक व […]

विज्ञापन

देवघर : शिवरात्रि के दिन सरेआम एक लड़की से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की. हालांकि उक्त लड़की ने बाइक सवार युवकों का निडर होकर प्रतिरोध किया. बीच सड़क पर वह युवक को मारने के लिए सैंडिल उतार रही थी. पूरा माजरा देखने के लिए धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी. उस होकर गुजर रहे बाइक व चारपहिया वाहन वाले गाड़ी धीमी कर यह देख रहे थे.

उस दौरान लड़की की सहेली सहित एक अन्य युवक ने भी बाइक सवार से बकझक किया. मामला बिगड़ता देख एक बुजुर्ग को हस्तक्षेप के लिये आगे आना पड़ा. वीडियो में स्पष्ट तौर पर लड़की कह रही है कि 10 बार गाड़ी आगे-पीछे क्यों किया. लड़की छेड़ता है. इस पर युवक ने बचाव में जवाब दिया कि हाॅर्न बजाना अपराध है. हालांकि यह वीडियो किसके द्वारा वायरल किया गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. प्रभात खबर इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

विशाल विक्टर नाम के एक युवक ने इस वीडियो को लेकर फेसबुक पोस्ट कर कहा है कि बुद्धिजीवी नारी सम्मान व महिला सुरक्षा की बात कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं, जो एक दिवसीय पर्व मात्र ही है. विशाल के इस पोस्ट पर वैभव राय नाम के एक युवक ने कमेंट कर घटना का विरोध जताया. उसके अन्य दोस्तों ने इसे शेयर कर निंदा की है. इस कमेंट को 190 लोगों ने लाइक किया व दर्जनों ने कमेंट कर दोषी को सजा दिलाने की मांग की है.

वैभव अपने दोस्त के साथ मिलने गये एसपी-डीएसपी से, नहीं हुई भेंट : वैभव ने फेसबुक कमेंट में लिखा है कि शिवरात्रि की व्यस्तता में फांड़ी नंबर-3 के पास एक लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ. वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद कहते हुए बदतमीज लड़के काे सजा देने की वकालत की. साथ ही यह भी लिखा है कि मामले में वह एसपी-डीएसपी से मिलने गया था, लेकिन भेंट नहीं हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola