देवघर बंद आज, नहीं चलेंगी बसें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2018 6:58 AM

विज्ञापन

रोष. अतिक्रमण अभियान के विरोध में व्यवसायी गोलबंद व्यवसायियों के देवघर बंद का बस एसोसिएशन ने किया समर्थन देवघर : देवघर टेक्सटाइल्स एंड गारमेंट्स एसोसिएशन की अोर से उपाध्यक्ष सुमित कुमार जैन व संताल परगना चेंबर अॉफ काॅमर्स के महासचिव आलोक मल्लिक ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को लिखकर 16 फरवरी को देवघर बंद […]

विज्ञापन

रोष. अतिक्रमण अभियान के विरोध में व्यवसायी गोलबंद

व्यवसायियों के देवघर बंद का बस एसोसिएशन ने किया समर्थन
देवघर : देवघर टेक्सटाइल्स एंड गारमेंट्स एसोसिएशन की अोर से उपाध्यक्ष सुमित कुमार जैन व संताल परगना चेंबर अॉफ काॅमर्स के महासचिव आलोक मल्लिक ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को लिखकर 16 फरवरी को देवघर बंद की जानकारी दी है. पत्र में कहा गया है कि शिव बरात के नाम पर प्रशासन की अोर से बीते 12 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के नाम पर बेवजह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के डिस्प्ले बोर्ड को जेसीबी से तोड़ा गया है.
इससे सभी को व्यावसायिक व आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. प्रशासन के द्वारा सड़क व नाला अतिक्रमण के इतर इस तरह की एकतरफा कार्रवाई से व्यवसायियों में अमानवीय व्यवहार अौर प्रतिष्ठा हनन करने का काम किया है. ऐसे कार्रवाई का व्यापार पर बुरा असर पड़ा है. ऐसे में प्रशासन के अमानवीय व अनुचित व्यवहार अौर कार्रवाई के विरोध में देवघर के सभी व्यावसायिक संगठन व संप चेंबर के आह्वान पर शुक्रवार को बंद का निर्णय लिया गया है. बंदी के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन की बातों का भी उल्लेख किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola