दो दिनों तक बंद रखेंगे दुकानें, निगम व एसडीओ के विरोध में की नारेबाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 5:39 AM

विज्ञापन

आक्रोशित व्यवसायियों ने आधे घंटे के अंदर पूरा बाजार किया बंद एडीओ को सस्पेंड करने की मांग देवघर : नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा. उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मियों को खदेड़ दिया. व्यवसायी दुकानें के नेम प्लेट व महंगे होर्डिंग तोड़ने से […]

विज्ञापन
आक्रोशित व्यवसायियों ने आधे घंटे के अंदर पूरा बाजार किया बंद
एडीओ को सस्पेंड करने की मांग
देवघर : नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा. उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मियों को खदेड़ दिया. व्यवसायी दुकानें के नेम प्लेट व महंगे होर्डिंग तोड़ने से आक्रोशित थे. उन्होंने इसके विरोध में आधे घंटे के अंदर पूरा बाजार बंद कर दिया. इस दौरान निगम व एसडीओ के विरोध में जमकर नारेबाजी की. बंद में मुख्य रुप से कपड़ा व्यवसायियों सहित फुटपाथ दुकानदार शामिल थे.
टावर चौक पर घंटों करते रहे नारेबाजी: दुकानदारों का कहना था कि जेसीबी मशीन से होर्डिंग व दुकान का नेम प्लेट को अतिक्रमण बता कर तोड़ा गया, जो की पूरी तरह से गलत है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारियों को डंडा चलाने का अधिकार नहीं है.
उन्हें उजाड़ने से पहले बसना होगा. प्रशासन के विरोध में दुकानदारों ने दो दिनों तक बाजार पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है. इस दौरान टावर चौक के निकट करीब दो घंटे तक बैठकर एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीओ को सस्पेंड करने की मांग करते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola