आठ एएनएम के खिलाफ कार्रवाई, पूछा स्पष्टीकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 5:38 AM
विज्ञापन
रविवार को दोपहर में एक घंटा तक अस्पताल से गायब रहीं थी एएनएम देवघर : सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान आठ एएनएम के गायब रहने को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. सभी आठ एएनएम पर कार्रवाई करते हुए हाजिरी काट दी गयी है तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. दरअसल रविवार को […]
विज्ञापन
रविवार को दोपहर में एक घंटा तक अस्पताल से गायब रहीं थी एएनएम
देवघर : सदर अस्पताल में ड्यूटी के दौरान आठ एएनएम के गायब रहने को अस्पताल प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है. सभी आठ एएनएम पर कार्रवाई करते हुए हाजिरी काट दी गयी है तथा उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. दरअसल रविवार को दोपहर में सदर अस्पताल से ड्यूटी के दौरान आठ एएनएम लगभग एक घंटे तक गायब थीं. इस दौरान दो मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिसमें एक महिला दर्दमारा निवासी रश्मि देवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी.
जबकि दूसरा मरीज रोहिणी के परमेश्वर चौक के समीप दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल था. जिसे अस्पताल में उपस्थित डॉ एनएल पंडित ने इलाज के बाद ऑक्सीजन, सूई व दवा लगाने को कहा. इस दौरान अस्पताल में एक भी एएनएम उपस्थित नहीं रहने से बीमार महिला लगभग एक घंटे तक तड़पती रही. वहीं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति बगैर इलाज के स्ट्रेचर पर पड़ा रहा.
इस दौरान परिजनों द्वारा एएनएम नहीं रहने की बात डॉक्टर से कहने पर डॉक्टर ने भी एएनएम की खोजबीन की, लेकिन नहीं मिलीं. इसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल के उपाधीक्षक को दी गयी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने आठ एएनएम भुवनेश्वरी कुमरी, अर्चणा कुमारी, सुगंधा कुमारी, बेबी कुमारी, सुलोचना कुमारी, गीता मंडल, उर्मिला कुमारी व दूलारी कुमारी पर कार्रवाई करते ही सभी की हाजिरी काट दी तथा स्पष्टीकरण पूछा है. साथ ही डॉ विजय ने बताया कि स्पष्टीकरण का सही जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी को लिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










