बैंक डकैती कांड का मुख्य आरोपित उपेंद्र गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2018 5:37 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया विशनपुरा के समीप देवघर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. वहां से एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड मेें फरार रिखिया थाना क्षेत्र के दुम्मा निवासी उपेंद्र यादव उर्फ शंकर यादव उर्फ वीरेंद्र जी को गिरफ्तार कर लिया. उपेंद्र के पास से पुलिस ने दो […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया विशनपुरा के समीप देवघर पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. वहां से एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड मेें फरार रिखिया थाना क्षेत्र के दुम्मा निवासी उपेंद्र यादव उर्फ शंकर यादव उर्फ वीरेंद्र जी को गिरफ्तार कर लिया. उपेंद्र के पास से पुलिस ने दो जिंदा गोली सहित एक देशी पिस्तौल व नकद तीन हजार रुपये बरामद किया है. अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने इसे देवघर पुलिस की बड़ी सफलता कहा. उन्होंने कहा कि उपेंद्र अंतरप्रांतीय अपराधी हैं.
उसके विरुद्ध कुंडा थाना में एक, जसीडीह थाना में दो, मोहनपुर थाना में दो व बिहार के बांका जिले के चांदन थाना में दो एफआइआर दर्ज है. उपेंद्र से जामताड़ा पुलिस व स्थानीय सीआइडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. उपेंद्र की गिरफ्तारी के लिए गठित छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित जसीडीह थाना प्रभारी एसके महतो, नगर थाना के एएसआइ उमेश पांडेय, रामानुज सिंह व दोनों थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे.
छापेमारी टीम के पुलिसकर्मियों को एसपी ने पुरस्कृत करने की बात कही. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ दीपक पांडेय, एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड के आइओ नगर थाना के एसआइ सिराजुद्दीन खान भी मौजूद थे. एसपी ने बताया एसबीआइ पीबी शाखा डकैती कांड में मास्टर माइंड सुनील दास सहित आठ अपराधी काराधीन हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










