समस्याओं पर एक माह के अंदर हो कार्रवाई, नहीं तो आंदोलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2018 5:32 AM
विज्ञापन
देवघर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट ) का जिला सम्मेलन पेंशनर भवन में हुआ. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया. उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सदैव कर्मचारियों के हित के लिए कटिबद्ध रही है. जब छठा वेतनमान लागू हुआ, तो झारखंड के कर्मचारियों को इसका त्वरित […]
विज्ञापन
देवघर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट ) का जिला सम्मेलन पेंशनर भवन में हुआ. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पलिवार ने किया. उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सदैव कर्मचारियों के हित के लिए कटिबद्ध रही है. जब छठा वेतनमान लागू हुआ, तो झारखंड के कर्मचारियों को इसका त्वरित लाभ दिया गया.
लोकतंत्र की सफलता के लिए सरकार, कर्मचारी व अधिकारी मजबूत कड़ी का काम करती है. उन्होंने पुनासी जलाशय योजना पर कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन की समय सीमा तय हो, जो हो नहीं पा रहा है. इसके चलते फाइलों का काम तो सरकार कर देती है, लेकिन जमीन पर उतर नहीं पाती है.
हाल में भी एक डैम का शिलान्यास हुआ है, उसकी भी समय सीमा तय हो, ताकि आम लोग लाभ ले सके. मंत्री ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से जो भी समस्याएं संघ द्वारा बतायी गयी है, उसे सरकार के समक्ष रखी जायेगी. इस अवसर पर प्रदेश के आये पदाधिकारियों के अलावा महासंघ के सदस्यों ने विचार रखे. सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं काे जोरदार तरीके से उठाया गया व कई प्रस्ताव लिये गये. सदस्यता अभियान तेज करने व कोष को समृद्ध करने की बात पर सहमति बनी.
देवनंदन अध्यक्ष व प्रशांत बने सचिव
सम्मेलन में महासंघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से देवनंदन चौधरी काे अध्यक्ष चुना गया.इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, रामनिवास उपाध्याय, हरिकिशोर यादव, जिला सचिव प्रशांत कुमार, संयुक्त सचिव अतुल्य भारत नंदन, निरंजन कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार तिवारी, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार महतो, कार्यालय सचिव रामाशंकर, संगठन सचिव रामलगन किस्कू, आमोद चौधरी, चंद्रदीप कुमार, मनीष कुमार व मनीष चंद्र बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य में राजकुमार पासवान, अरुण कुमार आजाद, मनोरंजन कुमार, प्रमोद कुमार, मृत्युंजय कुमार, राजधर झा व सुजीत कुमार द्विवेदी का चयन किया गया.
पंकज बने सिंचाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
जिला सम्मेलन में नदी घाटी सिंचाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष पंकज कुमार शुक्ला को बनाया गया.वहीं कार्यकारी अध्यक्ष तरूण कुमार अम्बष्ट, उपाध्यक्ष अवध किशोर राय, रंजन कुमार, राजेंद्र प्रसाद मंडल, जिला सचिव आशुतोष कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, अजीत शर्मा, शिवम सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल तिवारी, कार्यालय सचिव शैलेंद्र कुणाल, संगठन सचिव कृष्ण कुमार सिन्हा, सीमांत कुमार राज, रवींद्र कुमार वर्मा, शंकर कुमार, राकेश कुमार व सुधांशु कुमार बनाये गये. कार्यकारिणी सदस्य में कमलाकांत मिश्र, अघनु मांझी, गोविंद प्रसाद यादव, चंद्रशेखर जायसवाल व दिग्विजय सिंह चयनित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










