मधुपुर :काली मंडा रोड के गोदाम में आग से मची अफरा-तफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2018 5:30 AM
विज्ञापन
मधुपुर : काली मंडा रोड के सोनू डालमिया के एक गोदाम में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गये. आग की लपट काफी तेज थी. इसे बुझाने का प्रयास लोगो ने किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. इसके बाद लोगों ने […]
विज्ञापन
मधुपुर : काली मंडा रोड के सोनू डालमिया के एक गोदाम में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के घरों में रह रहे लोग दहशत में आ गये. आग की लपट काफी तेज थी.
इसे बुझाने का प्रयास लोगो ने किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. इसके बाद लोगों ने अग्निशमन टीम को सूचना दी. टीम ने स्थल पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया. करीब एक घंटा के बाद आग पर काबू पाया जा सकता. इस क्रम में गोदाम में रखी लकड़ी आदि सामान जल कर राख हो गया. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










