मैराथन उड़ान के लिए महिलाएं हो रही क्रेजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2018 4:45 AM

विज्ञापन

11 मार्च को बाजला कॉलेज से देवघर कॉलेज के बीच होगी मैराथन देवघर : इनर ह्वील क्लब व रॉटरी क्लब, देवघर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को प्रस्तावित मैराथन उड़ान के लिए शहर की महिलाएं अभी से क्रेजी हो रही हैं. अपने स्तर से सभी एक दूसरे से […]

विज्ञापन

11 मार्च को बाजला कॉलेज से देवघर कॉलेज के बीच होगी मैराथन

देवघर : इनर ह्वील क्लब व रॉटरी क्लब, देवघर के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 मार्च को प्रस्तावित मैराथन उड़ान के लिए शहर की महिलाएं अभी से क्रेजी हो रही हैं. अपने स्तर से सभी एक दूसरे से संपर्क कर एक दूसरे को प्रोत्साहित करने का काम शुरू कर चुकी हैं. बस उन्हें 11 मार्च का इंतजार है, जब वो शहर की लड़कियों व महिलाअों के सात खुद भी भागीदारी कर सके. महिलाएं भी अब मानती हैं कि- कठिनाइयों का डर नहीं, मुसीबतों की परवाह नहीं, उड़ान तो अपनी भर ही लेंगे, होश न टूटे, आंधियां चाहे चले जितनी, होसला टूट जाय, मगर हौसला कम होगा नहीं.
इस संदर्भ में शहर की जागरूक महिलाअों से बातचीत के अंश
11 मार्च को मैराथन उड़ान का आयोजन बाजला कॉलेज से देवघर कॉलेज के बीच किया गया है. मैराथन में मैं भी भाग लूंगी. भाग लेने के पीछे का उद्देश्य है कि हम नारी शक्ति को कैसे आत्मनिर्भर बना सकें. इसके लिए स्कूल-कॉलेज की छात्राअों, महिला चिकित्सको व घरेलु महिलाअों से भी भाग लेने की अपील करेंगे.
अर्चना भगत, प्रोपराइटर, मंगल अल्ट्रासाउंड
शहर में महिलाअों की गतिविधि बिल्कुल ही कम है. ऐसे में मैराथन में हिस्सेदारी करने के पीछे उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाअों को इसमें जोड़ा जाय. ताकि एक-दूसरे के विचारों से सभी अवगत हो अौर देवघर में हम सभी बेहतर कल बना सकें.
प्रियंका जायसवाल,
गृहिणी
देवघर एक डेवलपिंग सिटी है. बावजूद घर वालों का प्रोपर सहयोग न होने की वजह से अब भी यहां की महिलाअों में जागरूकता की कमी है. इस मैराथन के जरिये यह प्रयास होगा कि शहर की लड़कियां, महिलाएं एक-दूसरे को जान सकें. आपस में प्रतिस्पर्धा होने से बहुत सारी चीजों को जान सकेंगी.
नमीशा अग्रवाल, एसबीआइ अॉफिसर
5,000 महिलाअों व लड़कियों के भाग लेने की संभावना
इनर व्हील व रोटरी क्लब के तत्वावधान में चल रही तैयारी
मैराथन के जरिए शहर की लड़कियां, महिलाएं किसी एक लक्ष्य की दिशा में एक साथ दौड़ सकेंगी. इस बहाने महिलाएं जागरुक होंगी अौर घर से बाहर निकलेंगी. साथ ही एक दूसरे के विचारों से अवगत भी हो सकेंगी.
सुप्रिया, शिक्षिका, बचपन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola