10वीं का छात्र करता है साइबर ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2018 4:42 AM
मधुपुर : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चेतनारी गांव में साइबर अपराधी के घर छापेमारी कर चार लाख 20 हजार, दो बाइक, टीवी, फ्रिज आदि सामान की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन सहोदर भाइयों को आरोपी बनाया है. मामले में एक आरोपी 18 वर्षीय राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इसके दो […]
मधुपुर : मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के चेतनारी गांव में साइबर अपराधी के घर छापेमारी कर चार लाख 20 हजार, दो बाइक, टीवी, फ्रिज आदि सामान की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन सहोदर भाइयों को आरोपी बनाया है. मामले में एक आरोपी 18 वर्षीय राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इसके दो भाई आनंदी यादव व मिथुन यादव को भी नामजद आरोपी बनाया है.
मिथुन भी देवघर में रहकर पढ़ाई कर रहा है. पुलिस ने बताया कि मुख्य रूप से मैट्रिक में पढ़ रहे राजेंद्र व देवघर में रह रहा उसका भाई इस धंधे में संलिप्त थे. पुलिस ने दो बैंक एटीएम व दो मोबाइल भी जब्त किया है. अभी भी पुलिस को ठगी में प्रयुक्त मूल बैंक खाते की तलाश है. घटना को लेकर पालोजोरी पुलिस निरीक्षक डीएन आजाद,
मारगोमुंडा थाना प्रभारी जगदेव पहान तिर्की आदि जांच में लगे रहे. पुलिस को मामले में कई अहम सुराग मिले हैं. बताया जाता है कि इस मामले के उद्भेदन में लगातार हो रहे टेलिफोन कॉल की मुख्य भूमिका रही. पुलिस के साइबर सेल अब जिन नंबरों से लगातार कॉल हो रही है, उन पर नजर रख रही है और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










