48 में 43 सीसीटीवी बंद, कैसे होगी शहर की निगरानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2018 4:42 AM
देवघर : शहर की सुरक्षा के लिए लगाये गये 48 सीसीटीवी कैमरा में सिर्फ पांच ही चालू हैं. बाकी के 43 सीसीटीवी कैमरा बंद पड़े हैं. ऐसे में शहर की निगरानी कैसे होगी, यह सवाल उठ रहे हैं. सांसद निधि से शहर की सुरक्षा के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर 48 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. […]
देवघर : शहर की सुरक्षा के लिए लगाये गये 48 सीसीटीवी कैमरा में सिर्फ पांच ही चालू हैं. बाकी के 43 सीसीटीवी कैमरा बंद पड़े हैं. ऐसे में शहर की निगरानी कैसे होगी, यह सवाल उठ रहे हैं. सांसद निधि से शहर की सुरक्षा के लिए विभिन्न चौक-चौराहों पर 48 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कई महीने से अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं.
इससे संबंधित समाचार प्रभात खबर में पूर्व में भी छपी थी. इस समय सत्संग चौक पर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे सहित समाहरणालय परिसर व कोर्ट गेट पर लगे कैमरे ही चालू हैं. बाकी का कहीं तार टूटा है, तो कहीं ऑप्टिकल के कारण बंद है. सीसीटीवी कैमरा से एक-दो क्राइम का उदभेदन भी हुआ था, बावजूद इन बंद सीसीटीवी कैमरा को चालू कराने के लिए पुलिस-प्रशासन गंभीर नहीं है. पूछने पर एसपी एनके सिंह ने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे क्यों बंद हैं, इसकी जांच करायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










