देवघर : पीएचसी का पुराना भवन तोड़ विवाह-भवन बनाने की तैयारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 3:41 AM

विज्ञापन

देवघर : देवघर प्रखंड क्षेत्र के संग्रामलोढिया पंचायत स्थित कुशमिल गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का पुराना भवन को तोड़े जाने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य उपकेंद्र के पुराना भवन तोड़ कर गांव के कुछ बिचौलियों व ठैकेदार द्वारा उस स्थान पर विवाह भवन बनाने की योजना थी. इसकी जानकारी कुशमिल पीएचसी के प्रभारी डॉ […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर प्रखंड क्षेत्र के संग्रामलोढिया पंचायत स्थित कुशमिल गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र का पुराना भवन को तोड़े जाने का मामला सामने आया है. स्वास्थ्य उपकेंद्र के पुराना भवन तोड़ कर गांव के कुछ बिचौलियों व ठैकेदार द्वारा उस स्थान पर विवाह भवन बनाने की योजना थी.
इसकी जानकारी कुशमिल पीएचसी के प्रभारी डॉ नबल किशोर को मिलने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी जसीडीह सीएचसी प्रभारी डॉ अवधेश कुमार सिंह को दी. इसके बाद डॉ अवधेश ने इसकी सूचना सिविल सर्जन व जसीडीह थाना को दी. सूचना पाते है पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर भवन को तोड़ने पर रोक लगा दी. जानकारी के अनुसार, गांव में लगभग 25 वर्ष पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है.
नये भवन में शिफ्ट हो चुका है पीएचसी : इसके बाद भवन पुराना होने के कारण विभाग द्वारा नया भवन बना कर अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया. इसके बाद गांव के कुछ बिचौलिया व ठैकेदार द्वारा पुराने भवन को तोड़कर उस स्थान पर विवाह भवन बनाना प्रयास में था. घटना की जानकारी, पुलिस मिलने के बाद पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर भवन को तोड़ने से रोक दी.
हालांकि इस संबंध में सीएचसी से जसीडीह थाना को किसी प्रकार लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. उधर जिप सदस्य नुतन सिंह ने कहा कि ठैकेदार द्वारा पीएसची के पुराने भवन को तोड़ना गलत है, घटना को लेकर विभाग को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की जायेगी.
घटना की जानकारी सिविल सर्जन को दी गयी है, साथ ही ग्रामीणों द्वारा विभाग को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
डॉ अवधेश कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी जसीडीह
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola