मंदिरों के गुंबद से खुलने लगे पंचशूल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 3:30 AM
विज्ञापन
13 को विशेष पूजा के बाद मंदिरों में लगेगा पंचशूल 12 फरवरी को खुलेगा बाबा व पार्वती मंदिर से पंचशूल देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों के गुंबद से पंचशूलाें खुलना शुरू हो गया. बाबा मंदिर की परंपरा से जूड़े चिंतामणी भंडारी, शिवशंकर भंडारी व भोला भंडारी के नेतृत्व में सबसे […]
विज्ञापन
13 को विशेष पूजा के बाद मंदिरों में लगेगा पंचशूल
12 फरवरी को खुलेगा बाबा व पार्वती मंदिर से पंचशूल
देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में स्थित मंदिरों के गुंबद से पंचशूलाें खुलना शुरू हो गया. बाबा मंदिर की परंपरा से जूड़े चिंतामणी भंडारी, शिवशंकर भंडारी व भोला भंडारी के नेतृत्व में सबसे पहले गणेश मंदिर के गुंबद से पंचशूल उतारा गया.
उसके बाद संध्या, महाकाल, हनुमान, मां सरस्वती, बगलामुखी आदि मंदिरों से पंचशूल उतारा गया. सभी पंचशूल को मंदिर कार्यालय के छत पर सफाई की जा रही है. 12 फरवरी को बाबा व मां पार्वती मंदिर से पंचशूल को उतारने के बाद दोनों पंचशूल को एक दूसरे से स्पर्श कराने के बाद सफाई की जायेगी.
चली आ रही परंपरा अनुसार, बाबा व मां पार्वती मंदिर से पंचशूल खुलने के बाद गठबंधन चढ़ना बंद हो जायेगा. वहीं 13 फरवरी को सभी मंदिरों से खुले पंचशूल की सफाई के बाद मंदिर कार्यालय में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के बरामदे पर मंदिर इस्टेट की ओर से तांत्रिक पूजा के बाद पुन: गणेश मंदिर से पंचशूल लगाने की परंपरा प्रारंभ होगी. बाबा व पार्वती मंदिर में पंचशूल लगते ही सर्व प्रथम मंदिर इस्टेट की ओर से गठबंधन चढ़ाने के बाद आम भक्तों के लिये गठबंधन चढ़ाने की परंपरा प्रारंभ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










