पटना-विलासपुर एक्सप्रेस से उड़ाये थे कीमती सामान, रंगेहाथ गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2018 3:29 AM

विज्ञापन

मधुपुर : रेलवे सुरक्षा बल व स्पेशल पैसेंजर सिक्यूरिटी फोर्स आसनसोल की संयुक्त टीम ने डाउन पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस से चार अटैची चोरों को रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गये सभी आरोपी बिहार के बेगूसराय के रहने वाले है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में चार शातिर अटैची चोरों के सवार होने […]

विज्ञापन
मधुपुर : रेलवे सुरक्षा बल व स्पेशल पैसेंजर सिक्यूरिटी फोर्स आसनसोल की संयुक्त टीम ने डाउन पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस से चार अटैची चोरों को रंगे हाथ पकड़ा. पकड़े गये सभी आरोपी बिहार के बेगूसराय के रहने वाले है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस में चार शातिर अटैची चोरों के सवार होने की गुप्त सूचना के बाद आरपीएफ व सिक्यूरिटी फोर्स की स्पेशल टीम झाझा से ही ट्रेन में जांच करनी शुरू कर दी. ट्रेन के चितरंजन पहुंचने पर टीम को पता चला कि चारों अटैची चोर सामान लेकर उतर चुके हैं. इसके बाद चितरंजन स्टेशन पर तलाशी के बाद भी चारों चोरों को कोई पता नहीं चला. दोबारा सूचना मिली कि चारो लोकल ट्रेन से बिहार लौटने के फिराक में बैठे हैं.
अप आसनसोल-झाझा इएमयू ट्रेन में जांच के दौरान विद्यासागर स्टेशन पर चोरी के सामान के साथ ट्रेन में पकड़ लिया. चारों चोर इंजन से सटे हुए डब्बे में सवार थे. पकड़े गये अटैची चोरों की पहचान बेगूसराय के रतनपुर निवासी संतोष कुमार मंडल, मारवाड़ी मोहल्ला निवासी छोटू कुमार, खंजापुर निवासी आलोक कुमार करोर व चौथा आरोपी अजय कुमार यूपी के फरीदाबाद का रहने वाला है, लेकिन वह बेगूसराय स्थित अपने मामा घर में ही रहता है.
आरोपियों के पास से 18 हजार 600 नकद, चार मोबाइल, आठ साड़ी, सोने का लॉकेट लगी चेन, लेडीज घड़ी, ट्रॉली बैग, चांदी का बाला, चेन कटर, दो मुंहा छुरा आदि सामान बरामद हुए हैं. घटना को लेकर मधुपुर रेल थाना में एक मामला दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटना के संबंध में स्पेशल फोर्स के इंस्पेक्टर दीपांकर दे व रेल थाना प्रभारी शमेशर अली ने बताया किया इन लोगों के गिरोह में कई और लोग भी संलिप्त हो सकते हैं. पूछताछ में मामले का खुलासा होगा. छापेमारी टीम का नेतृत्व दीपांकर दे, अनूप शनिग्रही, शुभाशीष कुंडू, एके घोष, राजेश मंडल, नरेंद्र कुमार के साथ जामताड़ा व मधुपुर पोस्ट के आरपीएफ कर्मी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola