बाइक छोड़कर भागने वाले की तलाश शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2018 3:48 AM
विज्ञापन
साइबर क्राइम करने वाले दो अज्ञात पर मामला दर्ज साइबर डीएसपी ने सर्च मशीन के जरिये की छापेमारी देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझी गांव के जंगल में साइबर अपराधियों की मांस-भात की पार्टी में जब्त बाइक सवारों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस ने जब्त बाइक के ऑनर का नाम […]
विज्ञापन
साइबर क्राइम करने वाले दो अज्ञात पर मामला दर्ज
साइबर डीएसपी ने सर्च मशीन के जरिये की छापेमारी
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांझी गांव के जंगल में साइबर अपराधियों की मांस-भात की पार्टी में जब्त बाइक सवारों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है. पुलिस ने जब्त बाइक के ऑनर का नाम पता करने के लिए डीटीओ ऑफिस को पत्र भी लिख दिया है. डीटीओ ऑफिस से बाइक ऑनर का नाम पता करने के बाद पुलिस संबंधित ऑनर के घर पर छापेमारी करेगी. शनिवार को बाइक छोड़कर भागने वाले साइबर अपराधियों की तलाश में साइबर सेल के डीएसपी एके सिन्हा ने लतासारे, मोरने व जगतपुर इलाके में छापेमारी की. डीएसपी ने लोकेशन सर्च मशीन के जरिये उन-उन स्थानों पर छापेमारी की,
जहां साइबर अपराधियों के जब्त मोबाइल से कॉल किया गया था. कई जगह झाड़ियों में रुक कर डीएसपी ने सर्च किया, हालांकि पुलिस को बाइक छोड़कर भागने वाले साइबर अपराधी व इस पार्टी में शामिल युवकों की पहचान कर ली है. पुलिस को पता चला है कि बाइक छोड़कर भागने वाले में लतासारे, बांक व खरगडीहा के साइबर अपराधी है. खरगडीहा के एक साइबर अपराधी का रिश्तेदार बांझी में भी साइबर अपराध में लिप्त है. पुलिस सिमरजोर के कई भी कई अपराधी को खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










