300 प्रज्ञा केंद्रों पर ताला, सेवाएं ठप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2018 3:47 AM
विज्ञापन
लोगों को परेशानी. हड़ताल पर हैं जिले भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक देवघर : विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक हड़ताल पर चले गये हैं. इससे जिले के लगभग तीन सौ प्रज्ञा केंद्रों में ताला लटक गया है. प्रज्ञा केंद्र बंद रहने से कई आवश्यक सेवाएं ठप हो गयी है. इससे […]
विज्ञापन
लोगों को परेशानी. हड़ताल पर हैं जिले भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक
देवघर : विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के प्रज्ञा केंद्र संचालक हड़ताल पर चले गये हैं. इससे जिले के लगभग तीन सौ प्रज्ञा केंद्रों में ताला लटक गया है. प्रज्ञा केंद्र बंद रहने से कई आवश्यक सेवाएं ठप हो गयी है. इससे आमलेगों को काफी परेशानी हो रही है. प्रज्ञा केंद्र बंद रहने से जाति, आवासीय, आय, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन, आधार कार्ड का निर्माण, पेन कार्ड निर्माण, वोटर कार्ड में नामांकन, वोटर कार्ड में सुधार, पासपोर्ट का आवेदन, जमीन का लगान जमा व म्यूटेशन का आवेदन समेत बिजली बिल जमा करने का कार्य बंद हो गया है. सेवाएं बंद रहने से अधिक परेशानी ग्रामीणों को रही है. लोग अपनी जमीन का लगान जमा करने व म्यूटेशन समेत आधार कार्ड का कार्य प्रज्ञा केंद्रों के जरिये ही करते हैं, लेकिन यह सेवाएं बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
क्यों गये हड़ताल पर : प्रज्ञा केंद्र संचालकों का कहना है कि 16 जनवरी से राज्य सरकार ने प्रज्ञा केंद्र से झारसेवा को बंद करने से संबंधित निर्देश जारी कर दिया है. झारसेवा के तहत जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र का कार्य प्रज्ञा केंद्र से वापस ले लिया गया है. प्रज्ञा केंद्र संचालकों की मांग है कि सरकार फिर से जाति, आवासीय, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य की जिम्मेवारी प्रज्ञा केंद्रों को सौंपे. सभी प्रज्ञा केंद्र संचालकों को 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाये. पीएम डिजिटल साक्षरता अभियान का भुगतान जल्द किया जाये.
कंप्यूटर ऑपरेटर से लिया जा रहा काम
सरकार प्रज्ञा केंद्र की जगह विकल्प के रूप में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर से काम ले रही है. इसके लिए स्वयं सेवकों द्वारा घर-घर जाकर जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र का आवेदन लोगों से प्राप्त कर रही है. ऑन द स्पॉट सत्यापन करने के बाद प्रमाण पत्र दिया जायेगा.
प्रज्ञा केंद्र सरकार की योजनाओं को गांवों में गति देने के लिए अहम भूमिका निभायी है, बावजूद प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. झारसेवा को बंद करने का निर्देश सरकार को वापस लेते हुए सभी उचित मांगों को पूरा करना चाहिए. चार फरवरी को गिरिडीह में प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की राज्यस्तरीय बैठक में आगे की रणनीति बनेगी.
– रामरेख यादव, जिलाध्यक्ष, प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ, देवघर
प्रज्ञा केंद्र से झारसेवा बंद नहीं की गयी है. सरकार पंचायत के कंप्यूटर व स्वयं सेवकों से पब्लिक की सुविधा के लिए कैंप लगाकर जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र बनवा रही है, यह एक तरह से विकल्प है. प्रज्ञा केंद्र में भी जाति, आवासीय व आय का आवेदन लिया जा सकता है.
– एबी रॉय, डीआइओ, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










