भाजपा नेता ने िकया युवती के शीलभंग का प्रयास एफआइआर दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 4:44 AM

विज्ञापन

देवघर : टाभाघाट पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता राकेश रंजन उर्फ बुलबुल पर जसीडीह थाना में छेड़खानी व रिवॉल्वर दिखा कर जान मारने की धमकी देने का एफआइआर दर्ज किया गया है. यह मामला जसीडीह निवासी पीड़िता के भाई ने दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि बुधवार की देर […]

विज्ञापन

देवघर : टाभाघाट पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता राकेश रंजन उर्फ बुलबुल पर जसीडीह थाना में छेड़खानी व रिवॉल्वर दिखा कर जान मारने की धमकी देने का एफआइआर दर्ज किया गया है. यह मामला जसीडीह निवासी पीड़िता के भाई ने दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि बुधवार की देर रात खडंहरा निवासी भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया राकेश रंजन उर्फ बुलबुल मेरे घर की चहारदीवारी फांद कर घर में घुसा और एक कमरे में सो रही नाबालिग बहन का गलत नियत से अपहरण करने का प्रयास किया. इसके बाद मेरी नींद खुलने पर हो हल्ला करने पर वह भाग गया.

इस दौरान आरोपित ने धमकी देते हुए कहा कि मेरी पहुंच बहुत दूर तक है, तुम्हारी बहन को हर हाल में उठा ले जायेंगे और गलत करेंगे. इसके बाद दोबारा शुक्रवार की सुबह तीन साथियों के साथ रिवाॅल्वर लेकर घर में घुस कर मेरी बहन को खिंच कर बाहर ला रहा था.

इस दौरान हल्ला करने पर सभी वहां से भाग गये. इसके बाद करीब नौ बजे दो अलग-अलग नंबर से मेरे पिता को फोन कर धमकी देते हुए कहा कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी, तो घर के सभी सदस्य को जान गंवानी पड़ेगी. घटना के बाद से घर के सभी सदस्य काफी डरे सहमे हैं. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola