किसी बबलू का फोन आने पर घर से निकला था जाहिद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 4:44 AM
हंसडीहा : जाहिद अंसारी उर्फ फेकन (38) की दो दिनों से खोजबीन परिजन कर रहे थे. पत्नी जरीना बीबी के अनुसार गरुवार को करीब तीन बजे जाहिद के मोबाइल पर फोन आया था, इसमें उसे गोड्डा मेला चलने को कहा गया था, लेकिन उसके द्वारा इनकार कर फोन काट दिया गया. पुन: फोन पर जरूरी […]
हंसडीहा : जाहिद अंसारी उर्फ फेकन (38) की दो दिनों से खोजबीन परिजन कर रहे थे. पत्नी जरीना बीबी के अनुसार गरुवार को करीब तीन बजे जाहिद के मोबाइल पर फोन आया था, इसमें उसे गोड्डा मेला चलने को कहा गया था, लेकिन उसके द्वारा इनकार कर फोन काट दिया गया. पुन: फोन पर जरूरी काम बता कर बुलाया. उस वक्त पत्नी जरीना ने उसे टोका भी था कि किसका फोन है? जाहिद ने उसे बताया था कि बबलू दा का फोन है. यह कहकर वह घर से निकल गया. देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो जरीना ने फोन किया. ठंड रहने व जैकेट नहीं ले जाये जाने को लेकर उसने चिंता जतायी. जल्द घर लौटने को कहा. जाहिद ने कहा था कि वह अभी देवघर में है. सात बजे तक हंसडीहा आ जायेगा. पर रात में वह घर नहीं पहुंचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










