ट्रैक्टर से टकरायी बाइक बहनोई की मौत, साला घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2018 4:43 AM
विज्ञापन
दोनों थे नशे में, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा ओवरब्रिज के समीप तेज गति से जा रही बाइक के चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से टकरा गयी. बाइक चला रहे बिहार अंतर्गत बांका जिले के जयपुर जमदाहा निवासी विनोद झा […]
विज्ञापन
दोनों थे नशे में, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा ओवरब्रिज के समीप तेज गति से जा रही बाइक के चालक का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सामने से आ रही एक ट्रैक्टर से टकरा गयी. बाइक चला रहे बिहार अंतर्गत बांका जिले के जयपुर जमदाहा निवासी विनोद झा (40) के सिर में गंभीर चोट लगी. इससे विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं उसके पीछे बाइक पर बैठा उसका साला पुनसिया नवाडीह निवासी अजय झा भी गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उठाकर सदर अस्पताल लाया गया. घायल अजय को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. दोनों नशे में थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था. मामले की सूचना पाकर मोहनपुर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची. पूछताछ में अजय ने पुलिस को बताया कि वह बहनोई को पहुंचाने उसका घर जा रहा था. रास्ते में बहनोई ने शराब पिलाया व खुद पीया. इसके बाद जिद कर बाइक चलाने ले लिया. बाइक स्टार्ट कर कुछ दूर गया ही था कि उसने संतुलन खो दिया और सामने से आ रही ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










