दुकानदार से मांगी रंगदारी, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2018 4:43 AM
देवघर : पुराना सारवां रोड निवासी दुकानदार पप्पू राज ने नगर थाना में रंगदारी का एफआइआर दर्ज कराया है. मामले में नरसिंह टॉकीज गली निवासी बंटी पांडेय को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 24 जनवरी 4:30 बजे शाम में मीना बाजार के नीम पेड़ के समीप की दुकान से नकद 10 हजार रुपये […]
देवघर : पुराना सारवां रोड निवासी दुकानदार पप्पू राज ने नगर थाना में रंगदारी का एफआइआर दर्ज कराया है. मामले में नरसिंह टॉकीज गली निवासी बंटी पांडेय को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 24 जनवरी 4:30 बजे शाम में मीना बाजार के नीम पेड़ के समीप की दुकान से नकद 10 हजार रुपये निकाल ली और गाली-गलौज करते हुए प्रतिदिन हर दुकानदार को दो हजार रुपये रंगदारी देने की धमकी दी. वहीं बिना रुपये दिये दुकान खोलने वालों को गोली मारने की धमकी दी.
वहीं जिक्र किया कि मामले का विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी. जिसके बाद आसपास के दुकानदार दौड़े तो वह भागने लगा. क्रम में सामने की दीवार से टकराकर वह गिर पड़ा. उसके बाद उसे भीड़ ने थाना पहुंचाया. मामले में गिरफ्तार बंटी पांडेय को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










