निगम की ओर से आधा दर्जन स्थानों पर फहराया जायेगा झंडा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2018 4:42 AM

विज्ञापन

देवघर : नगर निगम की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. अवसर पर आधा दर्जन स्थानों में झंडोत्तोलन सह महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसे लेकर निगम कार्यालय को सजाया जा रहा है. संबंध में डिप्टी मेयर नीतू देवी ने बताया कि निगम की ओर से प्रात: 7:55 में […]

विज्ञापन

देवघर : नगर निगम की ओर से 26 जनवरी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. अवसर पर आधा दर्जन स्थानों में झंडोत्तोलन सह महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसे लेकर निगम कार्यालय को सजाया जा रहा है. संबंध में डिप्टी मेयर नीतू देवी ने बताया कि निगम की ओर से प्रात: 7:55 में टावर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 8:00 बजे टावर चौक पर झंडोत्तोलन किया जायेगा. वहीं प्रात: 8:10 बजे गांधी वाचनालय के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा.

वहीं क्रमश: 8:30 बजे निगम कार्यालय में महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण, प्रात: 8:50 बजे देवघर नगर निगम कार्यालय में आदि जगहाें में महापौर रीता राज खवाड़े झंडोत्तोलन करेंगे. जबकि प्रात: 7:30 बजे देवघर नगर निगम कार्यालय जसीडीह व प्रात: 7:40 बजे आचार्य नरेंद्र देव नगर भवन जसीडीह में उप महापौर नीतू देवी झंडोत्तोलन करेंगी. जबकि प्रात: 8:15 बजे डाॅ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा व प्रात: 9 बजे वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर निगम सीइओ संजय कुमार सिंह माल्यार्पण करेंगे. निगम के सभी पार्षदों व कर्मियों से आने की अपील की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola