देवघर जिले में 5899 नये मतदाता बने
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2018 5:00 AM
विज्ञापन
19 वर्ष के 1918 युवा मतदाता का जुड़ा नाम देवघर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये गये मतदाता पुनरीक्षण अभियान में देवघर जिले में 5899 नये मतदाता का नाम जोड़ा गया है. इसमें 3024 पुरुष व 2875 महिला का नाम शामिल है. नये वोटर्स में 18 से 19 वर्ष तक के आयु वाले 1918 युवा […]
विज्ञापन
19 वर्ष के 1918 युवा मतदाता का जुड़ा नाम
देवघर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये गये मतदाता पुनरीक्षण अभियान में देवघर जिले में 5899 नये मतदाता का नाम जोड़ा गया है. इसमें 3024 पुरुष व 2875 महिला का नाम शामिल है. नये वोटर्स में 18 से 19 वर्ष तक के आयु वाले 1918 युवा हैं. इसमें 1375 युवक व 543 युवतियां हैं. इस पुनरीक्षण के बाद देवघर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,53,860 हो गयी है. पुनरीक्षण अभियान में 2583 नये वोटर्स देवघर विधानसभा में बढ़ गये हैं.
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आरमित्रा प्लस टू विद्यालय में सुबह 11 बजे समारोह के साथ नये मतदाताओं को शपथ दिलायी जायेगी. साथ ही युवा वोटर्स को फोटो पहचान पत्र भी दिया जायेगा. इस दौरान नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम होगा. मतदाता जागरुकता पर निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इस दौरान इआइसी की लॉचिंग भी होगी. इसमें स्कूल, समुदाय व कॉलेज में क्लब गठन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










