मोहनपुर में सीओ व थानेदार ने लिया डंप बालू का जायजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2018 4:57 AM

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदेहिया, चिहुंटिया व कन्यारी पोखर में डंप अवैध बालू का निरीक्षण मंगलवार को सीओ राकेश तिवारी व थाना प्रभारी दीपक कुमार ने किया. इस दौरान बरदेहिया व कन्यारी पोखर में अधिक मात्रा में बालू पाया गया. सीओ के निरीक्षण के दौरा बालू माफिया भाग खड़े हुए थे. सीओ ने […]

विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बरदेहिया, चिहुंटिया व कन्यारी पोखर में डंप अवैध बालू का निरीक्षण मंगलवार को सीओ राकेश तिवारी व थाना प्रभारी दीपक कुमार ने किया. इस दौरान बरदेहिया व कन्यारी पोखर में अधिक मात्रा में बालू पाया गया. सीओ के निरीक्षण के दौरा बालू माफिया भाग खड़े हुए थे.
सीओ ने कहा कि अवैध डंप बालू की सूचना खनन पदाधिकारी को दी जायेगी. खनन पदाधिकारी के स्तर से कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बरदेहिया में अजय नदी व चांदन नदी से बालू लोड़कर ट्रैक्टर के जरिये लाया गया है, यहां बालू को स्टॉक कर रात में जेसीबी से लोड कर जयपुर के रास्ते बिहार में खपाया जाता है. इस कारोबार में ट्रैक्टर मालिक कई बालू माफिया लिप्त है. बालू डंप होने की खबर प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, तो अधिकारी हरकत में आये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola