देवघर व जामताड़ा से 12 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2018 5:16 AM
देवघर/विद्यासागर : देवघर व जामताड़ा जिले की पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में कुल 12 साइबर आरोपितों को पकड़ा है. देवघर के सोनारायठाढ़ी थाना की पुलिस द्वारा चलायी गयी छापेमारी में साइबर आरोपित असनबहियारी निवासी विकास कुमार राणा, नया धनवे निवासी राजेंद्र राणा, दोंदिया कुरुवा निवासी मनीर अंसारी व सोनारायठाढ़ी निवासी शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया […]
देवघर/विद्यासागर : देवघर व जामताड़ा जिले की पुलिस ने अलग-अलग छापेमारी में कुल 12 साइबर आरोपितों को पकड़ा है. देवघर के सोनारायठाढ़ी थाना की पुलिस द्वारा चलायी गयी छापेमारी में साइबर आरोपित असनबहियारी निवासी विकास कुमार राणा, नया धनवे निवासी राजेंद्र राणा, दोंदिया कुरुवा निवासी मनीर अंसारी व सोनारायठाढ़ी निवासी शमीम अंसारी को गिरफ्तार किया गया.
इन आरोपितों के पास से आठ मोबाइल,11 सीमकार्ड, चार बाइक, विभिन्न बैंकों के सात पासबुक, एक चेकबुक, एक एटीएम कार्ड, बिग बाजार का स्मार्ट कार्ड व नकद 1360 रुपये बरामद किये गये. उधर, जामताड़ा के साइबर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में करमाटांड़ थाना क्षेत्र से आठ साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव से छह व सीताकांटा गांव से दो साइबर आरोपित गिरफ्तार किये गये. इन सभी को साइबर अपराध करते गिरफ्तार किया गया. पिंडारी गांव के मो तालिब रजा, शहजाद अंसारी, कलीम अंसारी, मुख्तार अंसारी, इकबाल अंसारी,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










