पांच थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना मलखान सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2018 5:08 AM

विज्ञापन

मनोज यादव हत्याकांड में मलखान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी मनोज यादव की हत्या में नामजद मलखान सिंह उर्फ राजू यादव की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात छापेमारी हुई. पुलिस ने बजरमरुआ गांव में मलखान सिंह समेत इस कांड के अन्य आरोपित तरडीहा गांव के […]

विज्ञापन

मनोज यादव हत्याकांड में मलखान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी मनोज यादव की हत्या में नामजद मलखान सिंह उर्फ राजू यादव की गिरफ्तारी के लिए बुधवार की रात छापेमारी हुई. पुलिस ने बजरमरुआ गांव में मलखान सिंह समेत इस कांड के अन्य आरोपित तरडीहा गांव के गणेश महतो, वकील महतो, दिलीप महतो व चुटर के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की, लेकिन सभी घर छोड़ कर भाग गया है. स्थानीय पुलिस ने मलखान के गिरफ्तारी के लिए बिहार के कटोरिया व चांदन पुलिस से भी मदद मांगी है. अपराध की दुनिया में नामचीन मलखान को पांच थाने की पुलिस खोज रही है. बेंगाबाद, मोहनपुर व रिखिया थाना में मलखान पर बैंक डकैती, हत्या व फायरिंग का एफआइआर दर्ज है. जबकि सीमावर्ती क्षेत्र होने की वजह से चांदन व कटोरिया की पुलिस क्राइम कंट्रोल के लिए मलखान को खाेज रही है.
गिरिडीह डीएसपी को धक्का देकर भागा था मलखान: बेंगाबाद बैंक डकैतीकांड में सीसीटीवी फुटेज में मलखान सिंह का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के पांच माह पहले जाल बिछाया था. उस समय गिरिडीह के डीएसपी के नेतृत्व में मोहनपुर पुलिस ने मलखान को उसके बजरमरुआ स्थित घर पर दबोच लिया था, लेकिन मलखान डीएसपी को धक्का देकर अंधेरे का फायदा उठाकर चांदन नदी होते हुए बिहार की सीमा में भाग गया था.
जेपीसी का एरिया कमांडर बनकर मांगी थी लेवी : आठ वर्ष पहले मलखान को पुलिस ने जेपीसी का एरिया कमांडर बनकर पत्थर खदान संचालक से लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसके बाद डेढ़ वर्ष तक वह जेल में भी रहा. जेल से छुटने के बाद फिर से अपना दहशत उसने फैलाया व पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र यादव हत्या बालू घाट के विवाद में हत्या कर दी. इस इलाके में डकैती कांड में शामिल रहने वाले मृतक मनोज यादव का मलखान सिंह से अक्सर इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए टकराहट होती रहती थी.
मनोज ने भी एक को किया था घायल: बुधवार की रात मनोज यादव की हत्या के दौरान मनोज ने भी एक हमलावर को मारकर घायल किया है. छानबीन के दौरान पुलिस को इसकी भनक लगी है. घायल व्यक्ति कहां इलाज करा रहा है, पुलिस उसका पता लगा रही है. पुलिस तरडीहा के पास हिरणा व आसपास के गांवों में छानबीन कर रही है.
पुलिस की निष्क्रियता से अपराध बढ़ा : उपाध्यक्ष : रिखिया निवासी 20 सूत्री के प्रखंड उपाध्यक्ष पप्पू राव ने कहा कि इन दिनों रिखिया इलाके में पुलिस की निष्क्रियता की वजह से अपराधियों का मन बढ़ गया है. रिखिया से रढ़िया व बीचगढ़ा में शाम होते ही लोगों दहशत होती है. देवघर से काम कर लौटने वाले लोगों में लूटपाट का डर रहता है. पुलिस इस इलाके में सक्रियता नहीं बढ़ाती है, तो इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola