मलखान ने दो वर्ष पूर्व भी मनोज को मारी थी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2018 5:02 AM
विज्ञापन
शैलेंद्र हत्याकांड में भी पुलिस को है मलखान की तलाश बालू के बर्चस्व में हुई थी शैलेंद्र की हत्या बेंगाबाद बैंक डकैती कांड में भी मलखान की हो रही खोज देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी मनोज यादव की हत्या में नामजद अभियुक्त बजरमरुआ गांव निवासी मलखान सिंह से मनोज की पुरानी […]
विज्ञापन
शैलेंद्र हत्याकांड में भी पुलिस को है मलखान की तलाश
बालू के बर्चस्व में हुई थी शैलेंद्र की हत्या
बेंगाबाद बैंक डकैती कांड में भी मलखान की हो रही खोज
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी मनोज यादव की हत्या में नामजद अभियुक्त बजरमरुआ गांव निवासी मलखान सिंह से मनोज की पुरानी रंजिश चल रही थी. दो वर्ष पहले चांदन नदी पुल पर ऑटो में सवार मनोज यादव को मलखान सिंह उर्फ राजू यादव ने गोली मारी थी. घटना में गोली मनोज के शरीर को छूते हुए निकल गयी थी, मनोज इसमें घायल भी हुआ था. कुछ दिनों पहले मलखान सिंह ने भी मनोज पर गोली चलाने का आरोप लगाया था, इसमें वह बच गया था.
दोनों मामले में एक-दूसरे पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी थी. मनोज की मां के अनुसार मंगलवार की दोपहर तीन बजे मनोज को घर से बुलाकर गांव के गणेश महतो अपने साथ डंगरी शराब पिलाने के लिए ले गया. मां का कहना है कि मलखान सिंह के साथ मनोज की पुरानी दुश्मनी थी और उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी, साथ ही गणेश व चुटर से भी गांव में विवाद चल रहा था. आशंका जताया है कि मंगलवार की रात गणेश अपने दो भाई वकील, दिलीप के साथ चुटर व मलखान सिंह को बुलाकर धारदार हथियार से उनके पुत्र की हत्या कर दी.
बालू के व्यवसाय से जुड़ा था मनोज
मनोज यादव के पास ट्रैक्टर भी है. ट्रैक्टर के जरिये वह बालू के बिजनेस भी जुड़ा था, पिछले कुछ दिनों से उसका ट्रैक्टर बाहर चल रहा था. इस इलाके में चांदन नदी व खोभा नदी से बालू उठाव होता है. चांदन नदी से बालू बिहार तक भी खपाया जाता है. पिछले दिनों बालू खनन में बर्चस्व को लेकर ही रढ़िया के पूर्व पंचायत समिति सदस्य शैलेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, शैलेंद्र की हत्या का आरोप मलखान सिंह पर लगा था. पुलिस को शैलेंद्र हत्याकांड समेत बेंगाबाद बैंक डकैती कांड में भी मलखान सिंह की तलाश है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










