दिव्यांग बच्चों में दिखा गजब का उत्साह
देवघर: विश्व नि:शक्तता दिवस पर झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर द्वारा जिलास्तरीय समावेशी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर में किया गया. इसका शुभारंभ डीडीसी जन्मेजय ठाकुर व जिला शिक्षा अधीक्षक सीवी सिंह ने किया. प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के बीच गायन, हिंदी सुलेख, चित्रकला, फूलों की माला बनाना, गुब्बारा बनाना, सूई-धागा, जिलेबी रेस, […]
डीडीसी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद का आयोजन बेहतर पहल है. खेलकूद के आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. बच्चों के अंदर व्याप्त हीन भावनाएं भी दूर होगी. डीएसइ सीवी सिंह ने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है बच्चों की प्रतिभा को उजागर कर राज्य व राष्ट्र स्तर पर प्रदर्शन करने का है.
इस अवसर पर एडीपीओ शिव शंकर प्रभात, एपीओ कुलदीपक अग्रवाल, बीइइओ पालोजोरी मर्सिला सोरेन, बीइइओ सारवां ए मुर्मू, बीपीओ करौं संदीप कुमार मोदी, बीपीओ देवघर रमेश कुमार झा, डीआरपी मधुु कुमारी, सुनीता होरो, एपीओ अलका, बीपीओ पालोजोरी नारायण मंडल, एमआइएस इंचार्ज संतोष कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे. इधर, भारती फाउंडेश की ओर से शिविर लगा कर शिक्षा अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










