चोरी के आरोपित राजकुमार समेत तीन को जेल

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: थाना क्षेत्र के भेडवा नवाडीह में रहने वाले चोरी के वांछित आरोपित राजकुमार दास समेत उसके दो साथियों को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुछताछ में उन्होंने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि मधुपुर थाना में उस पर चार मामला दर्ज है. […]

विज्ञापन

मधुपुर: थाना क्षेत्र के भेडवा नवाडीह में रहने वाले चोरी के वांछित आरोपित राजकुमार दास समेत उसके दो साथियों को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. पुछताछ में उन्होंने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने बताया कि मधुपुर थाना में उस पर चार मामला दर्ज है. जबकि एक मामला देवघर थाना में दर्ज है.

इसके अलावा ओडिसा में भी चोरी करते पकड़े जाने के बाद वह जेल जा चुका है. पश्चिम बंगाल में भी चोरी की वारदात को वह अंजाम देता रहा है. पुलिस ने बताया कि दो जुलाई को पाथरोल में सेंधमारी कर हुए ढाई लाख की चोरी, 26 मई व 23 मई को देवघर के रांगामोड़ व कालीबाड़ी, 17 मई को चांदमारी मोहल्ले व पांच मई को कुंडु बंगला में हुए चोरी में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है.

31 मार्च को जज के स्टाफ क्वार्टर से हुए चोरी में भी इसकी संलिप्तता मिली. दो जून को कचहरी रोड में हुए चोरी में भी यह अपने गिरोह के साथ मौजूद थे. पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी. पूर्व में इस पर मधुपुर थाना कांड संख्या 153/11, 185/11, 176/11, 5/12, देवघर थाना कांड संख्या 981/15 दर्ज है. पुलिस ने इसके साथ मीना बाजार के दो सहयोगी अमित कुमार व कारू कुमार को भी जेल भेज दिया है. राजकुमार के घर से मोबाइल, इमरजेंसी लाइट, एक जोड़ा चांदी का पायल, बैग आदि सामान बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola